रघुवर दास ने ओरमांझी में किया भारत के सबसे बड़े फ्रेश वाटर एक्वेरियम का उद्घाटन

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को ओरमांझी में भारत के सबसे बड़े फ्रेश वाटर एक्वेरियम रांची मछली घर का उद्घाटन किया।

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को ओरमांझी में भारत के सबसे बड़े फ्रेश वाटर एक्वेरियम रांची मछली घर का उद्घाटन किया।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
रघुवर दास ने ओरमांझी में किया भारत के सबसे बड़े फ्रेश वाटर एक्वेरियम का उद्घाटन

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को ओरमांझी में भारत के सबसे बड़े फ्रेश वाटर एक्वेरियम रांची मछली घर का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Advertisment

उन्होंने कहा,'रांची मछली घर के खुलने से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बच्चों को भी काफी जानकारियां मिलेंगी।' मुख्यमंत्री ने कहा कि आज झारखंड के पर्यटन में नया अध्याय जुड़ा है। आज के बाद झारखंड को देश के सबसे बड़े मछली पार्क के लिये जाना जाएगा।'

ये भी पढें: आजम खान का विवादित बयान, सेना पर लगाया रेप का आरोप

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, 'इको पार्क का शिलान्यास किया गया है। यहां रोज गार्डन, चिल्ड्रन जोन, भूल भुलैया, झरना, फव्वारा आदि रहेंगे। पास ही तितली पार्क भी बनाया जा रहा है। यहां विभिन्न प्रजातियों की रंग-बिरंगी तितलियां रहेंगी।'

ये भी पढ़ें: ममता बोलीं, जीएसटी पर आयोजित संसद के कार्यक्रम में नहीं शामिल होगी टीएमसी

Source : News Nation Bureau

Ranchi RAGHUBAR DAS Ranchi Machchli Ghar
      
Advertisment