ओडिशा सरकार ने की घोषणा, 2 साल तक मनाएगी महात्मा गांधी की 150वीं जयंती

आजादी हासिल करना ही गांधीजी का एकमात्र मकसद नहीं था। उनका प्रमुख उद्देश्य भारतीय समाज में मौलिक मूल्य विकसित करना था। गांधी जी के दो मंत्र सच और अहिंसा वर्तमान समाज में भी प्रासंगिकता रखते हैं।

आजादी हासिल करना ही गांधीजी का एकमात्र मकसद नहीं था। उनका प्रमुख उद्देश्य भारतीय समाज में मौलिक मूल्य विकसित करना था। गांधी जी के दो मंत्र सच और अहिंसा वर्तमान समाज में भी प्रासंगिकता रखते हैं।

author-image
arti arti
एडिट
New Update
ओडिशा सरकार ने की घोषणा, 2 साल तक मनाएगी महात्मा गांधी की 150वीं जयंती

ओडिशा सरकार 2 साल तक मनाएगी महात्मा गांधी की 150वीं जयंती

ओडिशा सरकार ने मंगलवार को कहा कि वह महात्मा गांधी की 150वीं जयंती दो साल तक मनाएगी, जिसकी शुरुआत इस साल दो अक्टूबर से होगी। यह फैसला पूर्व मुख्यमंत्री गिरीधर गमांग, विपक्ष के नेता नरसिंह मिश्रा और संस्कृति मंत्री अशोक पांडा और अन्य की मौजूदगी में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता वाली बैठक में लिया गया।

Advertisment

मुख्यमंत्री ने कहा, 'आजादी हासिल करना ही गांधीजी का एकमात्र मकसद नहीं था। उनका प्रमुख उद्देश्य भारतीय समाज में मौलिक मूल्य विकसित करना था। गांधी जी के दो मंत्र सच और अहिंसा वर्तमान समाज में भी प्रासंगिकता रखते हैं।' पटनायक ने कहा, 'उन्होंने ही अहिंसा शब्द को संविधान की प्रस्तावना में प्रस्तावित किया।'

और पढ़ें- आजादी के 71 साल: जानिए अगस्त क्रांति कैसे बनी जन-क्रांति?

संस्कृति मंत्री अशोक पांडा ने कहा, 'गांधी जी के जयंती समारोह के लिए कुल चार उपसमितियों का गठन किया जाएगा। राज्य भर में पदयात्रा और सभाओं का आयोजन किया जाएगा।' यह फैसला किया गया है कि गांधी जी की जयंती पर दो अक्टूबर पर सभी स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में आयोजन होंगे।

पांडा ने कहा, 'प्रत्येक ब्लॉक में कस्तूरबा गांधी आईडियल स्कूलों की पहचान की जाएगी। कुटीर उद्योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। 2019 में ओडिशा विधानसभा का एक विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा।'

यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति कोविंद ने विराट कोहली को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से किया सम्मानित

महात्मा गांधी के पहली बार ओडिशा का दौरा करने की याद में 23 मार्च को कटक में एक समारोह आयोजित किया जाएगा। सभी जिलों में किसी विशिष्ट मार्ग का नाम महात्मा गांधी के नाम पर रखा जाएगा।

Source : IANS

Mahatma Gandhi Odisha Government 150th anniversary nations father mahatma gandhi
Advertisment