मणिपुर में उग्रवादी हमला (एएनआई)
म्यांमार की सीमा से लगे मणिपुर के उखरुल जिले में शुक्रवार को उग्रवादियों ने हमला कर दिया, जिसमें असम राइफल्स के एक जवान शहीद हो गए और तीन अन्य घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक, हमला तड़के चार बजे के आसपास शंगशाद इलाके में हुआ। इस दौरान कोई हथियार नहीं छीना गया।
हमलावरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया है, लेकिन सूत्रों ने आशंका जताई कि हमलावर उग्रवादी संभवत: सीमा पार कर अपने शिविरों में भाग गए हैं।
बता दें कि 15 जून को भी उखरुल जिले में आतंकवादी हमले के दौरान असम राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया था। जबकि अन्य 4 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
#Visuals One Assam Rifles jawan lost his life in a bomb blast that took place in Manipur's Ukhrul district earlier today pic.twitter.com/yLJ5QHjSwf
— ANI (@ANI_news) June 30, 2017
हमला उस वक्त हुआ जब असम राइफल्स के जवान गश्त पर थे। जब वे हुंडुंग के निकट कासोम चौकी स्थित अपने शिविर पर लौट रहे थे तब रास्ते में उनके वाहन को बम से उड़ा दिया गया।
बम से उड़ाने की घटना में रिमोट संचालित बम का इस्तेमाल किया गया था। हमले में 5 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जवानों को तुरंत ही विमान से इंफाल के निकट लेमाखोंग अस्पताल ले जाया गया। यहां पर एक घायल जवान ने दम तोड़ दिया।
मोस्ट वांटेड नागा उग्रवादी संगठन प्रमुख खापलांग का निधन
Source : News Nation Bureau