उत्तर प्रदेश के बाद अब झारखंड के मदरसों में भी राष्ट्रगान होगा अनिवार्य

झारखंड की शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की तरह झारखंड में भी मदरसा सहित सभी स्कूलों में राष्ट्रगान अनिवार्य किया जाएगा।

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
उत्तर प्रदेश के बाद अब झारखंड के मदरसों में भी राष्ट्रगान होगा अनिवार्य

झारखंड में भी सभी मदरसों में गाया जाएगा राष्ट्रगान (सांकेतिक चित्र)

अब उत्तर प्रदेश की तर्ज पर झारखंड में भी सभी मदरसों में राष्ट्रगान को अनिवार्य किया जाएगा। झारखंड की शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की तरह झारखंड में भी मदरसा सहित सभी स्कूलों में राष्ट्रगान अनिवार्य किया जाएगा। राज्य में इस कानून को बनाकर जल्द लागू किया जाएगा।

Advertisment

बताया जा रहा है कि राज्य स्थापना दिवस के मौके पर मानव संसाधन विकास विभाग इस संबंध में अधिसूचना जारी कर सकता है।

जमशेदपुर सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव ने कहा कि शिक्षा में हुए सुधार पर पूरी रिपोर्ट स्थापना दिवस पर पेश होगी।हाईस्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए बहाली की प्रक्रिया हो रही है, वहीं उच्च शिक्षा में इसके लिए जेपीएससी से लेकर विवि स्तर तक पर प्रयास हो रहे हैं।

और पढ़ें: मदरसों में राष्ट्रगान: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने योगी सरकार के फैसले पर लगाई मुहर

शिक्षा मंत्री ने कहा कि नए सत्र से राज्य के शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की कमी की समस्या नहीं रहेगी। सभी विवि को अनुबंधित शिक्षकों के भुगतान के लिए राशि भेज दी गई है।

नीरा यादव ने कहा कि हर प्रखंड के एक स्कूल को आदर्श बनाया जायेगा। इसके लिए सर्वे का काम चल रहा है। आदर्श स्कूल में किचन सेट, शौचालय, पुस्तकालय, कंप्यूटर, स्मार्ट क्लास समेत सारी सुविधाएं होंगी।

आदर्श स्कूल में शिक्षकों की कमी नहीं रहेगी। आधा किमी की दूरी पर दूसरा स्कूल है, तो उसे भी उसी में मर्ज कर दिया जायेगा।

और पढ़ें: भोपाल गैंगरेप: डॉक्टरों ने पहले बताया, आपसी सहमति से बनाया गया शारीरिक संबंध, अब सफाई

HIGHLIGHTS

  • झारखंड में मदरसा सहित सभी स्कूलों में राष्ट्रगान अनिवार्य होगा
  • यूपी के बाद झारखंड सरकार भी मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य करने की तैयारी

Source : News Nation Bureau

National Anthem Madrasa school Uttar Pradesh Jharkhand
      
Advertisment