/newsnation/media/post_attachments/images/2022/09/15/karnataka-news-36.jpg)
Karnataka( Photo Credit : FILE PIC)
बुधवार दोपहर को कर्नाटका के चिक्कमगलुरू के मैरिज सब रजिस्ट्रार दफ्तर में एक मुस्लिम लड़का और एक हिंदू लड़की शादी करने जैसे ही पहुंचे तो एक हिंदू संगठन से जुड़े चार कार्यक्रता भी वहां पहुंचे और लड़के लड़की को शादी करने से रोका और इनके साथ बदसलूकी की। इसके बाद इन कार्यकर्ताओं ने दोनो को महिला पुलिस थाने लिया ,वहां से लड़के को रूरल पुलिस थाने लाया गया। इसके बाद पुलिस ने लड़के और लड़की के परिवारवालों को थाने बुलाया और उनसे बातचीत के बाद पुलिस ने बताया की दोनो परिवारों को इस शादी से कोई ऐतराज नहीं था। लड़के की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने कहा मोरल पुलिसिंग का है मामला
चिक्कमगलुरू की एसपी उमा प्रशांत ने बताया की करीब 2 बजे हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़का ,जो शादी करना चाहते थे ,सब रजिस्ट्रार दफ्तर पहुंचे थे शादी करने के लिए।तभी 3 से 4 लोग वहां पहुंचे और शादी को रोका।लड़की को महिला पुलिस थाने लाया गया ,फिर लड़के को रूरल पुलिस थाने लाया गया।फिर हमने सभी जानकारी हासिल की और मामला दर्ज किया।चार लोगो का कहना है की वह एक संगठन से जुड़े है,हम इसकी जांच कर रहे है।लड़के ने अपनी शिकायत में कहा है उन्हे शादी करने से रोका गया और उन पर हमला किया गया, दोनो बालिग है और यह मामला मोरल पुलिसिंग का है।
लड़का और लड़की एक ही गांव के रहने वाले है और काफी समय से एक दूसरे को जानते है।लड़का एक टिंबर फैक्ट्री में काम करता है जबकि लड़की एक चाय कॉफी बागान में काम करती है।पुलिस ने फिलहाल लड़के को अपने परिवार के साथ घर भेजा जब की लड़की काफी डरी हुवी थी और मानसिक तनाव में थी ,लिहाजा उसने घर जाने से इंकार किया ,जिसके बाद पुलिस ने लड़की को महिला सरकारी हॉस्टल भेजा। लड़की के इस फैसले से उसकी मां थाने के बाहर ही रोने और चिल्लाने लगी लेकिन बाद में पुलिस ने उन्हें समझा कर वहां से वापस भिजवा दिया ।
लड़की के मां ने कहा शादी से नही है ऐतराज
लड़की की मां शोभा ने कहा की "मेरी बड़ी बेटी ने उसे समझाया था, लेकिन उसने कह दिया कि वो उस लड़के के साथ ही रहना चाहती है, कोई बात नहीं हमें भी इसे कोई कोई दिक्कत नहीं है, उनके साथ जाए और अपने पति और ससुराल वालों का ख्याल रखे, फिलहाल उसे ज्यादा परेशान मत करो" वही पुलिस ने बताया की दोनो बालिग है लिहाज वो अपनी मर्जी से शादी कर सकते है और अगर लड़के या लड़की को पुलिस की मदद की जरूरत पड़ती है तो पुलिस उनकी मदद करने को तयार है।
Source : Yasir Mushtaq
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us