तमिलनाडु के तिरूचिलापल्ली की एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग जाने के कारण 10 लोगों के मारे जाने की आशंका है। फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार हादसे के वक्त फैक्ट्री में 16 कर्मचारी थे लेकिन अब तक किसी को बाहर नहीं निकाला जा सका है।
Advertisment
Five dead after fire breaks out at a fireworks factory in Trichy (Thuraiyur,Tamil Nadu). pic.twitter.com/0YximLiVWC
एक एकड़ में फैली इस फैक्ट्री में लगी आग को तो बुझा लिया गया है लेकिन धुंए के चलते राहत और बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है।
दीवाली का त्योहार नजदीक होने से पटाखा फैक्ट्री में काम जोरों पर चल रहा था।