कांग्रेस ने कहा, गोवा के मंत्रियों की 'सेक्सी' टिप्पणी बनेगा चुनावी मुद्दा

एक मंत्री ने कहा था कि महिलाओं को समुद्र तटों पर तैराकी की पोशाक नहीं पहननी चाहिए।

एक मंत्री ने कहा था कि महिलाओं को समुद्र तटों पर तैराकी की पोशाक नहीं पहननी चाहिए।

author-image
Deepak K
एडिट
New Update
कांग्रेस ने कहा, गोवा के मंत्रियों की 'सेक्सी' टिप्पणी बनेगा चुनावी मुद्दा

'सेक्सी' टिप्पणी बनेगा चुनावी मुद्दा- Getty Image

अगले साल गोवा में विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने तरीक़े से एक दूसरे के ख़िलाफ़ मुद्दे के तलाश में जुटी हैं। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शोभा ओझा ने शनिवार को कहा कि गोवा की सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं की सेक्सी टिप्पणियां और भ्रष्टाचार विधानसभा चुनाव में मुख्य चुनावी मुद्दे होंगे।

Advertisment

ओझा ने कहा, "एक मंत्री ने कहा था कि महिलाएं खाना या कॉफी नहीं देतीं और वे सिर्फ टीवी देखती रहती हैं। इसके पहले एक मंत्री ने कहा था कि महिलाओं को समुद्र तटों पर तैराकी की पोशाक नहीं पहननी चाहिए। जहां तक गोवा की बात है तो इस तरह की टिप्पणियों को यहां हल्के में नहीं लिया जाएगा।"

उन्होंने कहा, "हम लोगों की जो विविधता है उसका हम सम्मान करते हैं, उसका संविधान भी सम्मान करता है और हमलोग किसी भी दल को या वर्ग को इस विविधता को विकृत करने की इजाजत नहीं देंगे।"

वह गोवा के कला एवं संस्कृति मंत्री दयानंद मांड्रेकर की टिप्पणी के संदर्भ में बोल रही थीं। उन्होंने एक पुरस्कार वितरण समारोह में कहा था कि इन दिनों महिलाएं अपने पतियों के लिए चाय नहीं बनाती वे टीवी सीरियल देखने में व्यस्त रहती हैं।

दो साल पहले कई कैबिनेट मंत्रियों ने गोवा के समुद्र तटों पर महिलाओं के बिकनी पहनने पर आपत्ति जताई थी और इसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताया था।

ओझा ने कहा, "गोवा हो या देश का कोई भी हिस्सा हो हम महिलाओं को यह बोलने की जरूरत नहीं है कि किस तरह के कपड़े हमलोगों को पहनने चाहिए और क्या पढ़ना चाहिए, हमें अपने साथ किस तरह का आचार-व्यवहार करना चाहिए। हमलोग किसी भी व्यक्ति को इसका अधिकार नहीं देना चाहतीं कि वह हुक्म चलाने वाले अंदाज में कहे कि हमारा कर्तव्य क्या है।"

Source : IANS

Assembly Election political agenda shobha ojha congress sexiest remarks Goa ministers
Advertisment