छत्तीसगढ़ : रायपुर में पिकनिक मनाने गए 4 युवकों की नदी में डूबकर मौत
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में शनिवार को चार युवकों की नदी में डूबकर मौत हो गई। यह लोग काठाडीह गांव की खारुन नदी के पास शहर से पिकनिक मनाने के लिये आए थे।
नई दिल्ली:
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में शनिवार को चार युवकों की नदी में डूबकर मौत हो गई। यह लोग काठाडीह गांव की खारुन नदी के पास शहर से पिकनिक मनाने के लिये आए थे।
रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खारुन नदी में डूबकर चार शहरी युवकों की मौत हो गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर के छह युवक काठाडीह गांव के करीब बहने वाली खारुन नदी के पास पिकनिक मनाने गए थे। इस दौरान चार युवक नदी में नहाने उतर गए। बाद में जब एक युवक डूबने लगा तब तीन अन्य युवक उसे बचाने गए लेकिन वह भी साथ में डूब गए।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब पुलिस बल को रवाना किया गया। वहीं स्थानीय निवासी भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। बाद में गोताखोरों की मदद से पुलिस ने चारों युवकों का शव नदी से बरामद कर लिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में मृत युवकों की पहचान 21 वर्षीय शुभम सिन्हा (अमलीडीह), 22 वर्षीय शाहरुख (प्रियदर्शनी नगर), 17 वर्षीय सुजात नकवी (बैरनबाजार) और 17 वर्षीय क्षितिज सिंह (प्रियदर्शनी नगर) के रूप में हुई है।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के सदर बाजार में सिलिंडर फटने से 2 की मौत, 6 घायल
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा