आंध्र प्रदेश के नागरिकों के लिये चंद्रबाबू नायडू का तोहफ़ा, नोबेल पुरस्कार लाओ 100 करोड़ रूपये ले जाओ

मुख्यमंत्री ने ईनाम की रकम दस गुना ज्यादा कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने ईनाम की रकम दस गुना ज्यादा कर दिया है।

author-image
Deepak Kumar
एडिट
New Update
आंध्र प्रदेश के नागरिकों के लिये चंद्रबाबू नायडू का तोहफ़ा, नोबेल पुरस्कार लाओ 100 करोड़ रूपये ले जाओ

File Photo

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के नागरिकों के लिये नोबेल पुरस्कार जीतने पर 100 करोड़ रूपये ईनाम देने की घोषणा की है। नायडू ने ये घोषणा तिरुपति में चल रहे इंडियन साइंस कांग्रेस के 104वें सेशन में संबोधन के दौरान कही।

Advertisment

नायडू ने इससे पहले भी अपने राज्य के लोगों के लिये नोबेल पुरस्कार जीतने पर 10 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया था। लेकिन इस बार मुख्यमंत्री ने ईनाम की रकम दस गुना ज्यादा कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, 'पढ़ाई और काम में दिल लगाओ और मेहनत के दम पर कुछ बड़ा हासिल करने की चाह रखो।'

ये भी पढ़ें- केंद्र में सहयोगी चंद्रबाबू नायडू ने नोटबंदी पर कहा, 'रोज सिर फोड़ता हूं, नहीं मिल रहा समाधान'

उन्होंने छात्रों से कहा कि छोटे-छोटे आविष्कारों पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि छोटे आविष्कार के बाद ही इंसान बड़ी खोज करता है।

आंध्र प्रदेश के सीएम ने इंडियन साइंस कांग्रेस में मौजूद जापान के नोबेल पुरुस्कार विजेता तेकाकी कजीता से भी नोबेल पुरस्कार जीतने के लिए मदद मांगी। उन्होंने कहा कि अप हमें बतायें कि कैसे छात्रों को नोबेल अवार्ड पाने के लिये तैयार किया जा सकता है, वो कैसे अपने अविष्कार को खोज में बदल सकते हैं।

ये भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू ने मंत्रियों और नौकरशाहों की लगाई क्लास, कहा शराबियों से सीखे कैशलेस लेनदेन

एन चंद्रबाबू नायडू ने छात्रों और वैज्ञानिकों को आश्वासन देते हुए कहा, आप आगे बढ़ें, सरकार आपके लिये हरसंभव मदद को तैयार है। उन्होंने कहा कि आखिर इतना बड़ा देश होने के बावजूद हम नोबेल क्यों नहीं जीत पाते, इस पर विचार किया जाना चाहिए और इसके लिए छात्रों और वैज्ञानिकों को उत्साहित किया जाना चाहिए।

Source : News Nation Bureau

Andhra Pradesh Chandrababu Naidu Nobel prize
      
Advertisment