सामाजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला ने ब्रिटिश बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी

सामाजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला शादी के बंधन में बंध गयी,कोडाईकनाल में शर्मीला ने अपने बॉयफ्रेंड डेसमंड कोटिन्हो के साथ शादी रचाई।

सामाजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला शादी के बंधन में बंध गयी,कोडाईकनाल में शर्मीला ने अपने बॉयफ्रेंड डेसमंड कोटिन्हो के साथ शादी रचाई।

author-image
vinita singh
एडिट
New Update
सामाजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला ने ब्रिटिश बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी

इरोम शर्मीला ने पति डेसमंड कोटिन्हो के साथ

नार्थ ईस्ट के राज्यों में सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (अफस्पा) के खिलाफ 16 साल तक भूख हड़ताल पर रहने वाली वाली सामाजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला शादी के बंधन में बंध गयी। गुरुवार को तमिलानाडु के कोडाईकनाल में शर्मिला ने अपने बॉयफ्रेंड डेसमंड कोटिन्हो के साथ शादी रचाई।

Advertisment

हालांकि उनकी इस शादी का तमाम सामाजिक संगठनों ने कड़ा विरोध किया था, लेकिन उन्होंने इस बात की परवाह नहीं की। उनके पति डेसमंड कोटिन्हो ब्रिटिश नागरिक है।

गुरुवार को शर्मिला ने कोडाईकनाल स्थित सब रजिस्टार कार्यालय में शादी की। नवदंपति ने दो महीने की कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद यह शादी की है। आयरन लेडी इरोम शर्मिला और डेसमंड कोटिन्हो को स्पेशल मैरिज एक्ट-1954 के तहत शादी करने की इजाजत दी गई।

यह शादी बिना किसी तामझाम के बेहद सादगी के साथ हुई। इसमें फिल्म मेकर दिव्या भारती मौजूद रहीं। सब-रजिस्ट्रार कार्यालय के एक कर्मचारी ने बताया कि, 'दोनों सुबह आए और औपचारिकताओं को पूरा किया। उन्होंने एक दूसरे को माला पहनाई।'

अफस्पा के खिलाफ भूख हड़ताल खत्म करने के इसी साल बाद शर्मिला ने चुनाव भी लड़ा था, जिसमें उन्हें सिर्फ 90 वोट मिले थे और बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था।

और पढ़ें: चंडीगढ़: 10 साल की रेप पीड़िता ने लड़की को दिया जन्म, सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात की याचिका की थी खारिज

Source : News Nation Bureau

Manipur AFSPA Irom Sharmila
      
Advertisment