असम में दुर्गा पूजा देखने गयीं लड़कियों से रेप
असम के गोवालपाडा जिले में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान तीन नाबालिग लड़कियों से उनके जान-पहचान के तीन व्यक्तियों ने कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.
गोवालपारा:
असम के गोवालपाडा जिले में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान तीन नाबालिग लड़कियों से उनके जान-पहचान के तीन व्यक्तियों ने कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. गोवालपाडा के पुलिस अधीक्षक सुशांत बिस्व सरमा ने बताया कि 22 अक्टूबर को तीनों आरोपी लड़कियों को दुर्गा प्रतिमाएं दिखाने के बहाने बाहर ले गए थे और उन्होंने रात को रोंगजुली हाईस्कूल के खेल मैदान में उनके साथ दुष्कर्म किया. उन्होंने कहा कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. सरमा ने कहा, ‘‘हमें कल एक शिकायत मिली और हमने रोंगजुली थाने में भारतीय दंड संहिता एवं पोक्सो कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया.’’
उन्होंने कहा कि पुलिस ने दो आरोपियों को मंगलवार को जबकि तीसरे आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया. उन्होंने कहा, ‘‘हमारी जांच से पता चला कि आरोपी तीनों नाबालिग लड़कियों को जानते थे. वे लड़कियों को दुर्गा पूजा दिखाने के लिए उनके घरों से लेकर आये थे.’’ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस दावे की भी जांच की जा रही है कि आरोपियों ने इस कृत्य को अपने मोबाइल फोन में रिकार्ड किया था. भाषा.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए