/newsnation/media/post_attachments/images/2017/06/22/62-baby.jpg)
ANI फोटो
महाराष्ट्र के ठाणे में एक महिला ने रेलवे स्टेशन पर ही बच्चे को जन्म दिया। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) ने महिला की पूरी मदद की और प्लेटफॉर्म पर ही बच्चे की डिलीवरी कराई।
जानकारी के मुताबिक, 24 साल की मीनाक्षी जाधव अपने पति संदेश जाधव के साथ ठाणे के रेलवे स्टेशन पहुंची। उन्हें घाटकोपर के एक अस्पताल में जाने के लिए लोकल ट्रेन पकड़ना था। लेकिन इसके पहले ही उसे लेबर पेन शुरू हो गया।
मीनाक्षी को दर्द से तपड़ते देख उसके पति ने मदद के लिए गुहार लगाई। वहां मौजूद आरपीएफ ऑफिसर शोभा मोठे और अन्य महिलाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं। उन्होंने मीनाक्षी को चारों ओर से ढक लिया। कुछ ही मिनट बाद उसने एक बेटे को जन्म दिया।
ये भी पढ़ें: VIDEO: ...जब शाहरुख ने अनुष्का से पूछा, क्या बनेगी मेरी राधा?
Woman gives birth to baby boy on railway platform
Read @ANI_news story | https://t.co/3lDvKSPv2hpic.twitter.com/ns2Vqa1nqS
— ANI Digital (@ani_digital) June 22, 2017
डिलीवरी के बाद मां और नवजात बच्चे को सिविल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। यहां दोनों की हालत अच्छी बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: जीएसटी के साइड इफेक्ट्स: रेल के AC में सफर करना होगा महंगा
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us