मुंबई में किराए का मकान ढूंढ रही महिला से गैंगरेप, 7 गिरफ्तार

मुंबई के अंबोली इलाके में किराए का मकान ढूंढ रही 28 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर 7 आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
मुंबई में किराए का मकान ढूंढ रही महिला से गैंगरेप, 7 गिरफ्तार

आर्थिक राजधानी मुंबई एक बार फिर शर्मसार हुआ है। जहां अंबोली इलाके में किराए का मकान ढूंढ रही 28 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर 7 आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी अब भी फरार है।

Advertisment

गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट ने 4 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

अंबोली पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार देर रात की है। पीड़ित महिला पति के साथ शामनगर स्लम एरिया में मकान देखने गई थी। सोमवार रात पीड़ित उसी महिला के घर में रुकी जिसका मकान था। यहीं महिला को गैंगरेप का शिकार बनाया गया।

पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपियों में से 3 लोग उसके पति को घर से बाहर ले गए। फिर वारदात को अंजाम दिया गया। मुंबई पुलिस ने सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376D, 341, 252, 504 और 506 (पार्ट 2) के तहत मामला दर्ज किया है।

कूपर अस्पताल में महिला का मेडिकल कराया गया है जहां रेप की पुष्टि हुई है।

Woman mumbai gangrape Gangrape
      
Advertisment