logo-image

मुंबई: मजदूरों पर गिरा जेसीबी का हिस्सा, 3 की मौत, 2 घायल

मुंबई से सटे पवई में सोमवार शाम एक निर्माण के दौरान जेसीबी मशीन का एक हिस्सा गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Updated on: 02 Jan 2018, 05:10 AM

नई दिल्ली:

मुंबई से सटे पवई में सोमवार शाम एक निर्माण के दौरान जेसीबी मशीन का एक हिस्सा गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका बीएमसी की आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना करीब 5.21 पर दी गई थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत ही बचाव टीम को मौके के लिए रवाना किया।

अधिकारी ने बताया जब साइट पर काम चल रहा है था उसी दौरान जेसीबी मशीन का एक भारी हिस्सा इन मजदूरों पर गिर गया। इसकी चपेट में काम कर रहे 5 मजदूर आए। मजदूरों को तुरंत ही घटनास्थल से पास के ही एक हॉस्पिटल ले जाया गया।

और पढ़ें: गैंगरेप से आहत होकर लड़की ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट से पकड़े गए आरोपी

यहां पर डॉक्टर्स ने 3 मजदूरों को मृत घोषित कर दिया जबकि दो अन्य क इलाज चल रहा है।

बता दें कि जब यह हादसा हुआ तब पीड़ित सीवर सीवर की मुख्य लाइन के लिए एक गड्ढे को खोद रहे थे। एक निजी ठेकेदार बीएससी के लिए यह काम करवा रहा था।

मृतकों की पहचान रामेर हेरमसिंह 45, सत्यनारायण सिंह 40 और विनाथ सिंह 32 के तौर पर हुई है।

परमेरनाथ सिंह 49 और रामनाथ सिंह 48 जख्मी हुए हैं।

और पढ़ें: छात्रा को कार में किडनेप कर किया गैंगरेप, गंभीर हालत में गांव के पास फेंका