पुणे के शिवनेरी किले में मची भगदड़, 20 घायल; शिवाजी महाराज की जयंती पर इकट्ठा हुई भारी भीड़

पुणे के शिवनेरी किले में भगदड़ मच गई है, जिस वजह से 20 लोग घायल हो गए हैं. घायलों में महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा शामिल हैं. पढ़ें पूरी खबर…

पुणे के शिवनेरी किले में भगदड़ मच गई है, जिस वजह से 20 लोग घायल हो गए हैं. घायलों में महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा शामिल हैं. पढ़ें पूरी खबर…

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Pune Shivneri Fort Stampede 20 injured

Shivneri Fort Stampede

पुणे के शिवनेरी किले पर बुधवार रात को भगदड़ मच गई. भगदड़ में फंसने की वजह से 20 लोग घायल हो गए. सभी लोग छत्रपति शिवाजी जयंती पर किले पर पहुंचे थे. शिवनेरी किला पुणे के जुन्नर इलाके स्थित है. लोग हाथी दरवाजा और गणेश दरवाजे से किले के अंदर जा रहे थे. रास्ता संकरा होने की वजह से भीड़ जमा हो गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.  

Advertisment

घायलों में बच्चे-महिलाएं सबसे ज्यादा

घायलों में सबसे ज्यादा महिलाएं और बच्चे हैं. सभी घायलों को जुन्नर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. अस्पताल में उनका इलाज हो रहा है. बता दें, शिवनेरी किले पर शिवाजी जयंती के खास अवसर पर हर साल बड़ी संख्या में लोग आते हैं. 

इसी किले में जन्मे थे शिवराज

शिवनेरी किले ऐतिहासिक रूप से बहुत खास माना जाता है. कहा जाता है कि यही वह किला है, जहां छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म हुआ था. 19 फरवरी 1630 में उनका जन्म हुआ था. किले में शिवाई देवी का एक मंदिर है, जिनके नाम से प्रेरणा लेकर शिवाजी महाराज का नाम रखा गया था. 

किले में सात दरवाजे मौजूद

सीढ़ियों से चढ़कर लोगों को किले पर जाना होता है. अंदर जाने के लिए सात दरवाजे हैं. सातों दरवाजों के अपने अलग-अलग नाम हैं, जिनका महत्व भी अलग-अलग ही है. किले के अंदर पानी के तालाब हैं और सैनिकों के रहने की व्यवस्था भी है. किले में लोग शिवाजी महाराज का जन्मस्थान भी देख सकते हैं.  

Advertisment