मुंबई: 3 स्कूली छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत, बीच पर नहीं थी लाइफगार्ड की नियुक्ति

मुंबई के धारावी में स्थित एक स्कूल के तीन विद्यार्थी शनिवार सुबह समुद्र में डूब गए। तीनों बच्चे दादर चौपाटी समुद्रतट पर घूमने गए थे, जहां वे समुद्र की ऊंची लहरों की चपेट में आ गए।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
मुंबई: 3 स्कूली छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत, बीच पर नहीं थी लाइफगार्ड की नियुक्ति

तीनों बच्चे दादर चौपाटी समुद्रतट पर घूमने गए थे (सांकेतिक फोटो)

मुंबई के धारावी में स्थित एक स्कूल के तीन विद्यार्थी शनिवार सुबह समुद्र में डूब गए। एक अधिकारी ने बताया कि तीनों बच्चे दादर चौपाटी समुद्रतट पर घूमने गए थे, जहां वे समुद्र की ऊंची लहरों की चपेट में आ गए।

Advertisment

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) आपदा नियंत्रण के मुताबिक, यू. एम. हाई स्कूल के छात्र 13 वर्षीय भरत हनुमंता, 15 वर्षीय रोहित यादव और 16 वर्षीय अनूप यादव की समुद्र में डूबने से मौत हो गई।

मुंबई अग्निशमन विभाग के राहत कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों विद्यार्थियों के शव निकाले।

अधिकारियों ने बताया कि समुद्रतट के चट्टानी होने के चलते खतरे वाला इलाका घोषित होने के बावजूद समुद्रतट पर किसी लाइफगार्ड की नियुक्ति नहीं थी।

और पढें: महाराष्ट्र: बॉम्बे हाईकोर्ट ने प्रमोशन में आरक्षण को किया रद्द

Source : IANS

Dadar mumbai sea beach
      
Advertisment