New Update
/newsnation/media/post_attachments/images/2018/07/20/72-byculla-jail.jpg)
मुंबई की भायखला जेल (फोटो- PTI)
मुंबई की बाईकुला जेल में बंद 70 कैदियों की तबियत अचानक खराब हो गई। सभी कैदियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि सभी कैदी फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए हैं।
Advertisment
खबरों के मुताबिक कैदियों ने सुबह नाश्ता किया था जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। सभी को मुंबई के जेजे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सभी का इलाज शुरू हो गया है।
जानकारी के मुताबिक नाश्ता करने के बाद कैदियों ने उल्टी और घबराहट की शिकायत की। देखते ही देखते तबीयत बिगड़ने लगी और वह लोग बेहोश होने लगे।
घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कैदियों को दिया गए सुबह के नाश्ते की जांच की जा रही है।
सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Source : News Nation Bureau