मुंबई में मॉनसून ने दी दस्तक, सुबह से हो रही है बारिश

मुंबई में मॉनसून पहुंचने के साथ ही शनिवार को कई इलाकों में लगातार भारी बारिश हो रही है जिसके कारण सड़कों पर यातायात की समस्या पैदा हो गई है।

मुंबई में मॉनसून पहुंचने के साथ ही शनिवार को कई इलाकों में लगातार भारी बारिश हो रही है जिसके कारण सड़कों पर यातायात की समस्या पैदा हो गई है।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
मुंबई में मॉनसून ने दी दस्तक, सुबह से हो रही है बारिश

मुंबई में बारिश (फोटो: ANI)

मुंबई में मॉनसून पहुंचने के साथ ही शनिवार को कई इलाकों में लगातार भारी बारिश हो रही है जिसके कारण सड़कों पर यातायात की समस्या पैदा हो गई है।

Advertisment

बारिश के कारण लोकल ट्रेन थोड़ी देरी से चल रही है। साथ ही कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है।

अगले 48 घंटों में मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लोअर परेल और हिंदमाता में सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

मौसम विभाग (आईएमडी) ने मुंबई, ठाणे-कोंकण, अहमदनगर, परभानी और महाराष्ट्र के कई इलाकों में मॉनसून के पहुंचने की घोषणा की।

मौसम विभाग के अजय कुमार ने कहा, 'मुंबई और कोंकण क्षेत्र में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। हमने सभी एजेंसियों और मछुआरों को भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।'

मौसम विभाग ने मुंबई में 11 जून में भारी बारिश की संभावना जताई है। शनिवार को सुबह 8:30 बजे तक भारी बारिश दर्ज की गई।

इससे पहले मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि महाराष्ट्र और आसपास के इलाकों में 6 जून को मॉनसून पहुंचेगी और 7 जून से बारिश होने की संभावना है।

मॉनसून केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और उत्तर पूर्व में पहले ही पहुंच चुकी है।

और पढ़ें: मुंबई: फोर्ट इलाके की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, दो दमकलकर्मी घायल

Source : News Nation Bureau

maharashtra imd monsoon mumbai heavy rain Mumbai Rain
Advertisment