मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- कोई भी जाति का व्यक्ति बन सकता है RSS चीफ

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान सामने आया है. भागवत ने कहा है कि संघ का प्रमुख कोई जाति का व्यक्ति बन सकता है. उन्होंने कहा कि ऐसा जरूरी नहीं है कि ब्राह्मण ही आरएसएस चीफ बन सकता है.

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान सामने आया है. भागवत ने कहा है कि संघ का प्रमुख कोई जाति का व्यक्ति बन सकता है. उन्होंने कहा कि ऐसा जरूरी नहीं है कि ब्राह्मण ही आरएसएस चीफ बन सकता है.

author-image
Dheeraj Sharma
New Update
Mohan Bhagwat

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान सामने आया है. भागवत ने कहा है कि संघ का प्रमुख कोई जाति का व्यक्ति बन सकता है. उन्होंने कहा कि ऐसा जरूरी नहीं है कि ब्राह्मण ही आरएसएस चीफ बन सकता है. या फिर कोई क्षत्रिय ही आरएसएस की कमान संभाल सकता है. कोई जाति का व्यक्ति आरएसएस के प्रमुख बनने का अधिकार रखता है. आरएसएस चीफ बनने के लिए एक बात का होना बहुत जरूरी है कि वह व्यक्ति हिंदू होना चाहिए. मोहन भागवत ने यह बात मुंबई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही. बता दें कि आरएसएस के कार्यक्रम में कई जानीमानी हस्तियों ने भी हिस्सा लिया.

Advertisment

क्या बोले भागवत

संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सरसंघ चालक मोहन भागवत ने कहा कि... संघ का सरसंघचालक कोई ब्राह्मण नहीं बन सकता, कोई क्षत्रिय नहीं बन सकता, कोई अन्य जाति का नहीं बन सकता, हां जो कोई भी बनेगा वह हिन्दू ही होगा. 

हिंदू राष्ट्र के अर्थ की करें पड़ताल

अपने संबोधन में मोहन भागवत ने हिंदू राष्ट्र के अर्थ की गहन पड़ताल करने का आग्रह भी किया. उन्होंने कहा इसे सिर्फ एक राजनीतिक लेबल के तौर पर नहीं बल्कि जनता के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में निस्वार्थ उद्देश्य और उत्कृष्टता के साथ काम करने के आह्वान के तौर पर परिभाषित किया गया है. 

RSS पर राय बनाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

भागवत ने कहा कि आरएसएस के बारे में अपनी राय बनाने के लिए कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें. इसके तहत इसे अपने प्रत्यक्ष अनुभवों और मूल स्त्रोतों के आधार पर देखें. विकिपीडिया या अन्य धारणाओं पर भरोसा करने से बचें. इनमें कई बार भ्रामक जानकारियां दी होती हैं. 

संघ के कार्यकर्ताओं, उनके घरों, उसकी शाखाओं और उसके कार्यक्रमों का निरीक्षण भी करें. ऐसे में आपको आरएसएस की वास्तविक स्तिथि समझ आएगी. 

धार्मिक शक्ति का निर्माण करें हिंदू

मोहन भागवत ने साफ तौर पर कहा कि हिंदू समाज को एकजुट होना चाहिए. यही नहीं एकजुट होकर धार्मिक शक्ति का निर्माण भी करना चाहिए. उनके मुताबिक देश की प्रगति और रक्षा के लिए यह बहुत जरूरी है कि सभी हिंदू एकजुट हों. भागवत ने यह भी कहा कि जो भारत में रहता है वह हिंदू ही है. 

Mohan Bhagwat maharashtra
Advertisment