आरक्षण की मांग को लेकर मराठाओं की रैली ठाणे पहुंची, सभी दलों के नेताओं ने की शिरकत

मराठा समुदाय के नेताओं ने आरक्षण की मांग को लेकर रविवार को बड़ी रैली निकाली। रैली में महाराष्ट्र सरकार के नेता एकनाथ शिंदे के अलावा, शिव सेना और कांग्रेस के नेता शामिल हुए।

मराठा समुदाय के नेताओं ने आरक्षण की मांग को लेकर रविवार को बड़ी रैली निकाली। रैली में महाराष्ट्र सरकार के नेता एकनाथ शिंदे के अलावा, शिव सेना और कांग्रेस के नेता शामिल हुए।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
आरक्षण की मांग को लेकर मराठाओं की रैली ठाणे पहुंची, सभी दलों के नेताओं ने की शिरकत

मराठा समुदाय के नेताओं ने आरक्षण की मांग को लेकर रविवार को बड़ी रैली निकाली। रैली में महाराष्ट्र सरकार के नेता एकनाथ शिंदे के अलावा, शिव सेना और कांग्रेस के नेता शामिल हुए। कोल्हापुर में मराठा क्रांति शांति मोर्चा की रैली के बाद अब मराठाओं ने मुंबई के ठाणे में रैली निकाली है।

Advertisment

मऱाठा क्रांति की रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए। समुदाय की पांच युवा लड़कियों ने ही इस रैली का नेतृत्व किया। रैली में शामिल लोगों की हाथों में एक मराठा, लाख मराठा नारे वाले कार्ड थे। ठाणे में भी जगह-जगह यही पोस्टर लगे थे।

रैली का नेतृत्व कर रही लड़कियों ने अपनी मांग ठाणे के कलेक्टर महेंद्र कल्याणकर को सौंपी। रैली में मंत्री एकनाथ शिंदे, शिव सेना के सांसद श्रीकांत शिंदे और राजन विचारे के अलावा एनसीपी के नेता जितेंद्र अवहद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन सावंत शामिल हुए।

मराठा सरकारी नौकरी और शिक्षा में अपने लिए आरक्षण की मांग कर रहे हैं। साथ ही उनकी मांग एससी एसटी एक्ट को खत्म किए जाने की है।

Source : News Nation Bureau

marathas
Advertisment