महाराष्ट्र: लातूर में भीषण जल संकट, 15 दिन में एक बार हो रही है पानी की आपूर्ति
महाराष्ट्र का यह 16वां सबसे बड़ा शहर आमतौर पर जल संकट के लिए खबरों में रहता है और यहां के पांच लाख नागरिकों को राहत पहुंचाने के लिए ट्रेन के जरिए पानी भेजना पड़ता है.
औरंगाबाद:
पिछले वर्ष अच्छे मानसून के बावजूद महाराष्ट्र के लातूर शहर में लोगों को भीषण जल संकट का सामना करना पड़ रहा है. अधिकारी इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि घरों के नलों में 15 दिन में एक बार जल आपूर्ति की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि बिजली के बिलों का भुगतान नहीं हुआ है जिसके कारण नगर निकाय की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है और इस कारण से हालात और खराब हो गए हैं.
ये भी पढ़ें- ओडिशा सरकार ने भ्रष्टाचार के दोषी छह अधिकारियों को बर्खास्त किया
लातूर में आम है जल संकट
महाराष्ट्र का यह 16वां सबसे बड़ा शहर आमतौर पर जल संकट के लिए खबरों में रहता है और यहां के पांच लाख नागरिकों को राहत पहुंचाने के लिए ट्रेन के जरिए पानी भेजना पड़ता है. लातूर नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि लातूर में बीते छह दिन से नगर निगम की ओर से जलापूर्ति नहीं की गई है.
ये भी पढ़ें- PSL: आजम खान ने उल्टे बल्ले से लिया रन, सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो
15 दिन में एक बार हो रही है आपूर्ति
लातूर नगर निगम के कार्यकारी अभियंता विजय चोल्खाने ने बताया, ‘‘बिजली का बकाया 4.19 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. हम लातूर के पांच लाख लोगों को छह दिन में एक बार पानी की आपूर्ति कर रहे थे लेकिन अब 15 दिन में एक बार कर रहे हैं.’’
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां