महाराष्ट्रः उद्धव सरकार में विभागों का बंटवारा, जानिए किसे मिला कौन सा मंत्रालय

लम्बी जद्दोजहद के बाद महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्रियों को विभागों को बंटवारा कर दिया गया है. मुख्यमंत्री ने अपने पास सामान्य प्रशासन और सूचना व जनसंपर्क मंत्रालय रखा है.

लम्बी जद्दोजहद के बाद महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्रियों को विभागों को बंटवारा कर दिया गया है. मुख्यमंत्री ने अपने पास सामान्य प्रशासन और सूचना व जनसंपर्क मंत्रालय रखा है.

author-image
Kuldeep Singh
New Update
महाराष्ट्रः उद्धव सरकार में विभागों का बंटवारा, जानिए किसे मिला कौन सा मंत्रालय

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे( Photo Credit : फाइल फोटो)

लम्बी जद्दोजहद के बाद महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्रियों को विभागों को बंटवारा कर दिया गया है. मुख्यमंत्री ने अपने पास सामान्य प्रशासन और सूचना व जनसंपर्क मंत्रालय रखा है. वहीं उपमुख्यमंत्री अजित पवार को वित्त मंत्रालय मिला है. कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट को राजस्व विभाग, अशोक चव्हाण को PWD और शिवसेना के एकनाथ शिंदे को शहरी विकास मंत्रालय मिला है. महाराष्ट्र (Maharashtra) के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) द्वारा प्रस्तावित विभागों के आवंटन को मंजूरी दे दी है.

Advertisment

किसे मिला कौन का मंत्रालय

मंत्री

1. उद्धव बाळासाहेब ठाकरे, मुख्यमंत्री
सामान्य प्रशासन, सूचना और जनसंपर्क, विधी व न्याय, या कोई मंत्रालय जो किसी को न दिया गया हो

2. अजित अनंतराव पवार,
उप मुख्यमंत्री
वित्त, नियोजन

3. सुभाष राजाराम देसाई
उद्योग, मराठी भाषा

4. अशोक शंकरराव चव्हाण
पीडब्लूडी

5. छगन चंद्रकांत भुजबळ
फ़ूड एंड सिविल सप्लाइज, ग्राहक संरक्षण

6. दिलीप दत्तात्रय वळसे- पाटील
कामगार, राज्य उत्पादन शुल्क (एक्साइज)

7. जयंत राजाराम पाटील
जलसंपदा

8. नवाब मोहम्मद इस्लाम मलिक
अल्पसंख्यक विकास

9. अनिल वसंतराव देशमुख
गृह

10. विजय उर्फ बाळासाहेब भाऊसाहेब थोरात
राजस्व (रेवेन्यू)

11. राजेंद्र भास्करराव शिंगणे
फ़ूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन

12. राजेश अंकुशराव टोपे
पब्लिक हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर

13. हसन मियालाल मुश्रीफ
ग्राम विकास (रूरल डेवलपमेंट)

14. नितीन काशिनाथ राऊत
उर्जा

15. वर्षा एकनाथ गायकवाड
एजुकेशन

16. डॉ. जितेंद्र सतीश आव्हाड
गृहनिर्माण

17. एकनाथ संभाजी शिंदे
अर्बन डेवलपमेंट और पीडब्लूडी

18. सुनील छत्रपाल केदार
पशुसंवर्धन, दुग्ध व्यवसाय विकास, क्रीडा व युवक कल्याण

19. विजय वडेट्टीवार
ओबीसी वेलफेयर

20. अमित विलासराव देशमुख
मेडिकल एजुकेशन और कल्चरल अफेयर

21. उदय रविंद्र सामंत
हाई एंड टेक्निकल एजुकेशन

22. दादाजी दगडू भुसे
एग्रीकल्चर (कृषि)

23. संजय दुलिचंद राठोड
वन विकास

24. गुलाबराव रघुनाथ पाटील
वाटर सप्लाई

25. ॲड. के.सी. पाडवी
आदिवासी विकास

26. संदिपानराव आसाराम भुमरे
एम्प्लॉयमेंट

27. बाळासाहेब उर्फ श्यामराव पांडुरंग पाटील
कोआपरेटिव

28. अनिल दत्तात्रय परब
परिवहन, संसदीय कार्य

29. अस्लम रमजान अली शेख
वस्त्रोद्योग, मत्स्य व्यवसाय,

30. यशोमती ठाकूर (सोनवने)
महिला व बालविकास

31. शंकराराव यशवंतराव गडाख
वाटर कॉन्सेर्वेशन

32. धनंजय पंडितराव मुंडे
सोशियल जस्टिस

33. आदित्य उद्धव ठाकरे
पर्यटन, पर्यावरण, राजशिष्टाचार

राज्यमंत्री

1. अब्दुल नबी सत्तार
रेवेन्यू, रूरल डेवलपमेंट

2. सतेज उर्फ बंटी डी. पाटील
गृह (शहर) , गृहनिर्माण, परिवहन, संसदीय कार्य,

3. शंभुराज शिवाजीराव देसाई
गृह (ग्रामीण), वित्त, नियोजन, राज्य उत्पादन शुल्क,

4. ओमप्रकाश उर्फ बच्चू बाबाराव कडू
जलसंपदा व लाभक्षेत्र विकास, शालेय शिक्षण, महिला व बालविकास

5. दत्तात्रय विठोबा भरणे
पीडब्ल्यूडी, पशुसंवर्धन, दुग्धव्यवसाय विकास व मत्स्यव्यवसाय, सामान्य प्रशासन

6. डॉ. विश्वजीत पतंगराव कदम
सहकार, कृषी, सामाजिक न्याय, फ़ूड एंड सिविल सप्लाइज, कंज्यूमर प्रोटेक्शन, माइनॉरिटी वेलफेयर

7. राजेंद्र श्यामगोंडा पाटील यड्रावकर
सार्वजनिक आरोग्य व कुटुंब कल्याण, वैद्यकीय शिक्षण, अन्न व औषध प्रशासन, वस्त्रोद्योग, सांस्कृतिक कार्य

8. संजय बाबुराव बनसोडे
पर्यावरण, पीडब्ल्यूडी, एम्प्लॉयमेंट गारंटी, भूकंप पुनर्वसन, संसदीय कार्य

9. प्राजक्त प्रसादराव तनपुरे
नगर विकास, उर्जा, आदिवासी विकास, उच्च व तंत्र शिक्षण, आपत्ती व्यवस्थापन, मदत व पुनर्वसन

10. आदिती सुनिल तटकरे
उद्योग, पर्यटन, फलोत्पादन, क्रिडा व युवक कल्याण, राजशिष्टाचार, सूचना व जनसंपर्क

Source : News Nation Bureau

Maharashtra CM Uddhav Thackeray
      
Advertisment