करियर काउंसिलिंग के बहाने धर्मांतरण की कोशिश... हिरासत में मास्टरमाइंड

हिंदू छात्रों को बड़े पैमाने पर धर्मांतरण के लिए उकसाया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक पहले हिंदू छात्रों को कंप्यूटर ट्रेनिंग और करियर काउंसिलिंग के नाम पर कॉलेज बुलाया जाता है, फिर...

हिंदू छात्रों को बड़े पैमाने पर धर्मांतरण के लिए उकसाया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक पहले हिंदू छात्रों को कंप्यूटर ट्रेनिंग और करियर काउंसिलिंग के नाम पर कॉलेज बुलाया जाता है, फिर...

author-image
Sourabh Dubey
एडिट
New Update
PC            26

Conversion-Cases( Photo Credit : File Photo)

करियर काउंसिलिंग के नाम पर हो रही धर्मांतरण की कोशिश... खबर नासिक जिले के मालेगांव की हैं, जहां हिंदू छात्रों को बड़े पैमाने पर धर्मांतरण के लिए उकसाया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक पहले हिंदू छात्रों को कंप्यूटर ट्रेनिंग और करियर काउंसिलिंग के नाम पर कॉलेज बुलाया जाता है, फिर आगे की ट्रेनिंग के लिए मस्जिदों में बुलाकर कुरान की आयतें सुनाई जाती हैं. फिर इन्हीं छात्रों को इस्लाम के बारे में बताकर इस्लाम कुबूल करने के लिए उकसाया जाता है. 

Advertisment

कब-क्या और कैसे हुआ?

तारीख थी 11 जून 2023 और दिन था रविवार, मालेगांव स्थित महाराज सयाजी गायकवाड़ आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स कॉलेज में करियर काउंसिलिंग के लिए छात्र-छात्राओं के साथ-साथ कॉलेज के बाहर के भी NCC कैडेट्स को बुलाया गया था. सैकड़ो की संख्या युवा इस आयोजन के लिए पहुंचे, इनमें नाममात्र संख्या मुस्लिम युवकों की भी थी. हिन्दू छात्र-छात्राएं जब यहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि आयोजन स्थल पर हर जगह इस्लाम से जुड़े तमाम पोस्टर और बैनर लगे थे, जिसमें पैगम्बर मोहम्मद के बारे में लिखा हुआ था. अंदर कई सारे मौलाना भी मौजूद थे, जो हिन्दू छात्र-छात्राओं के सामने कुरान की आयतें पढ़े रहे थे. उनके द्वारा इस्लाम और हिंदू धर्म की तुलना कर हिंदू धर्म को कमतर दिखाया जा रहा था. 

फिर आगे क्या हुआ?

कॉलेज में हो रहे इस तरह की आयोजन की भनक हिंदू संगठनों को हो गई, जिसके बाद ये खबर कॉलेज के बाहर भी आग की तरह फैल गई. इसपर हिंदू संगठन फौरन एक्शन में आया और बड़ी तादात में हिन्दू लड़के मौके पर जा पहुंचे. इसके बाद कंप्यूटर ट्रेनिंग और करियर काउंसिलिंग के नाम पर हो रहे हिन्दुओं के ब्रेन वाश पर दोनों गुटों के बीच विवाद छिड़ गया, धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए गए, जिसके बाद इस खबर की इत्तला पुलिस को की गई. 

एक्शन में आई पुलिस...

जब हासिल जानकारी के मद्देनजर पुलिस घनटास्थल पर पहुंची, तो हैरान रह गई. आयोजनस्थल पर हर तरफ इस्लाम से जुड़े तामम पोस्टर-बैनर चस्पे थे. सवाल था कि आखिर कंप्यूटर ट्रेनिंग और करियर काउंसिलिंग के नाम पर ये हो क्या रहा है? पुलिस फौरन एक्शन में आई और तत्काल प्रभाव से इस कार्यक्रम के 15 आयोजकों को हिरासत में ले लिया, जिनके खिलाफ सेक्शन 295 153 A, 298, 34 IPC के तहत FIR दर्ज कर ली गई है. साथ ही साथ खबर ये भी है कि जब कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुभाष निकम से इस मामले से जुड़ी पूछताछ की गई तो, उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर कुरान की आयतें पढ़े जाने और इस्लाम से जुड़ी बातें करने की बात को कबूला, जिसपर उन्होंने सस्पेंड कर दिया गया है. 

Source : News Nation Bureau

Maharashtra conversion case malegaon hindu students hindu students were encourage to convert as muslim Malegaon conversion case Maharaj Sayaji Gaekwad College Maharashtra dharmantaran news
Advertisment