महाराष्ट्र: सीएम देवेंद्र फड़णवीस हेलीकॉप्टर दुर्घटना से फिर बाल-बाल बचे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस शुक्रवार को रायगढ़ जिले में हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
मुंबई:
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस शुक्रवार को रायगढ़ जिले में हेलीकॉप्टर की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। वह हेलीकॉप्टर पर चढ़ने ही वाले थे कि उसने उड़ान भर दी। उसके पंखे उनके सिर के करीब आ गए।
रायगढ़ के कार्यकारी कलेक्टर पी.डी.मलिकनेर के अनुसार, 'यह घटना करीब दोपहर बाद 1.50 बजे हुई, जब फड़णवीस जेएसडब्ल्यू स्टील कंपनी के अलीबाग हेलीपैड पर पहुंचे और प्रतीक्षारत हेलीकॉप्टर पर चढ़ने की तैयारी कर रहे थे।'
मलिकनेर ने कहा, 'जैसे ही मुख्यमंत्री दरवाजे के पास आए, तो हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरनी शुरू कर दी, वह किनारे की तरफ झुक गए और हेलीकॉप्टर 2-3 फीट की ऊंचाई पर चला गया। उसके पंखे उनके सिर के करीब आ गए।'
और पढ़ें: शिवसेना ने बीजेपी को चेताया, 'बेशर्म भक्त' पीएम मोदी को डूबो देंगे
मलिकनेर ने कहा कि एक सर्तक सुरक्षाकर्मी तेजी से दौड़ पड़ा और मुख्यमंत्री को चोट आने से किसी तरह बचा लिया।
उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर कुछ मिनट उसी हाल में रहा। वह जब तक फिर से हेलीपैड पर आता, तब तक मुख्यमंत्री को वहां से 20 फीट की दूरी पर पहुंचा दिया गया।
बाद में एक तकनीशियन ने हेलीकॉप्टर के रोटर्स में किसी तरह की गड़बड़ी होने की जांच की और इसे उड़ान भरने की अनुमति थोड़ी देर में दे दी गई। फड़णवीस हेलीकॉप्टर में मुंबई लौटने के लिए सवार हुए। आपको बता दें की कुछ महीने पहले भी सीएम का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
मुख्यमंत्री अलीबाग के विधायक जयंत पाटिल के जन्मदिन समारोह में भाग लेने व एक थिएटर का उद्घाटन करने रायगढ़ गए थे।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए