देश की इस रोड पर गाड़ी चलाते वक्त सुनाई देगा गाना, भारत की पहली Melody Road तैयार

मुंबई में देश की पहली मेलोडी रोड शुरू हो गई है. 70-80 किमी की स्पीड पर चलने पर ‘जय हो’ का गीत बजेगा. रोड मुंबई के कोस्टल रोड पर स्थित है.

मुंबई में देश की पहली मेलोडी रोड शुरू हो गई है. 70-80 किमी की स्पीड पर चलने पर ‘जय हो’ का गीत बजेगा. रोड मुंबई के कोस्टल रोड पर स्थित है.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
India First Melody road in Mumbai Jai Ho Song

Melody Road

मुंबई ने शहरी अवसंरचना और यात्री अनुभव के क्षेत्र में एक ऐताहासिक उपलब्धि हासिल की है. मुंबई को देश की पहली मेलोडी रोड मिली है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में अनूठी परियोजना का शुभारंभ किया. ये स्पेशल रोड मुंबई के कोस्टल रोड पर बनाई गई है, जहां एक तय स्पीड से गुजरने वाले वाहनों के टायरों से  जय हो संगीत सुनाई देगा. जय हो फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर का प्रसिद्ध गीत है.

Advertisment

यह 500 मीटर लंबा रोड कोस्टल रोड के नॉर्थबाउंड कैरिजवे पर नरीमन प्वाइंट से वर्ली के बीच सुरंग से बाहर निकलते ही तैयार किया गया है. सड़क के बीच डिवाइडर के पास विशेष प्रकार की रंबल स्ट्रिप्स बनाए गए हैं. इस रोड से गाड़ी अगर वाहन 70 से 80 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गुजरेंगे तो टायरों से निकलने वाले वाइब्रेशन्स से ‘जय हो’ की धुन जैसा संगीत सुनाई देगा. खास बात है कि ये धुन बंद खिड़कियों वाले वाहनों में भी साफ-साफ सुनाई देगी.

हंगेरियन टेक्निक पर बनी रोड

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बीएमसी ने 500 मीटर, 100 मीटर और 60 मीटर पहले अलर्ट रोड साइन लगाए हैं, जिससे ड्राइवर अपनी स्पीड को कंट्रोल कर सकें. सीएम फडणवीस ने इसे एक नया पहल बताया है और कहा कि ये हंगेरियन तकनीक पर आधारित है. ये अभी पायलट प्रोजेक्ट की तरह है, इसे अगर सफलता मिलती है तो अन्य शहरों में इसे इस्तेमाल किया जाएगा.

6 करोड़ से अधिक रुपये में बना रोड

इस परियोजना की लागत 6.21 करोड़ रुपये है. इस परियोजना को पूर्व सांसद राहुल शेवाले की अवधारणा के आधार पर हंगरी के विशेषज्ञों की मदद से विकसित किया गया है. अधिकारियों का मानना है कि ये पहल ट्रैफिक डिसिपलीन को बढ़ावा देने के साथ-साथ यात्रियों को एक अनूठा अनुभव भी प्रदान करेगी.

Advertisment