महाराष्‍ट्र में देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार रात के बाद आखिरकार कैसे पलट दी बाजी, जानें 10 POINTS में

महाराष्ट्र में शनिवार सुबह सबको चौंकाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली.

महाराष्ट्र में शनिवार सुबह सबको चौंकाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली.

author-image
Sunil Mishra
एडिट
New Update
महाराष्‍ट्र में देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार रात के बाद आखिरकार कैसे पलट दी बाजी, जानें 10 POINTS में

महाराष्‍ट्र में फड़णवीस ने शुक्रवार रात के बाद कैसे पलटी बाजी( Photo Credit : File Photo)

महाराष्ट्र में शनिवार सुबह सबको चौंकाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली. जबकि एक दिन पहले रात तक शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के नेता बड़ी बैठकें करने में व्‍यस्‍त रहे. शनिवार को तीनों दलों की ओर से संयुक्‍त प्रेस कांफ्रेंस के बाद राज्‍यपाल से मिलने जाने का कार्यक्रम था, लेकिन शनिवार सुबह इन तीनों दलों के लिए मनहूस खबर लेकर आई, जब देवेंद्र फड़णवीस की सरकार ने सत्‍ता संभाल ली

Advertisment

आइए जानते हैं शुक्रवार रात से लेकर शनिवार तक के घटनाक्रम

  1. शुक्रवार रात लगभग 11.45 बजे अजीत पवार-भाजपा में सौदा हुआ.
  2. लगभग 11.55 बजे फडणवीस ने पार्टी से बात की और शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस के दावा करने से पहले शपथ ग्रहण करने का आग्रह किया.
  3. रात 12.30 बजे मुंबई से दिल्ली जाने के लिए तैयार राज्यपाल ने अपनी यात्रा रद्द की.
  4. रात 2.10 बजे राज्यपाल के सचिव को कहा गया कि तड़के 5.47 बजे राष्ट्रपति शासन हटाने का आदेश दाखिल करे और 6.30 बजे शपथ ग्रहण कराने का प्रबंध करें.
  5. रात 2.30 बजे सचिव ने सूचित किया कि वह दो घंटों में फाइल दाखिल कर देंगे और 7.30 बजे शपथ ग्रहण करने की उन्होंने सलाह दी.
  6. शुक्रवार रात 11.45 बजे से शनिवार सुबह नौ बजे तक अजीत फडणवीस के साथ रुके और शपथ ग्रहण से पहले उन्हें नहीं जाना था.
  7. सुबह 5.30 बजे अजीत और फडणवीस राजभवन पहुंचे.
  8. सुबह 5.47 बजे राष्ट्रपति शासन हटाया गया, लेकिन इसकी घोषणा नौ बजे की गई.
  9. सुबह 7.50 बजे राज्यपाल बी.एस. कोश्यारी ने शपथ ग्रहण शुरू कराया.
  10. सुबह 8.40 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को बधाई दी.
      
Advertisment