Mumbai की Mayor बनकर रितु तावड़े ये करेंगी पहला काम

मेयर उम्मीदवार बनने के बाद ऋतू तावड़े ने कहा कि वह लोगों का धन्यवाद करती हैं. जिन्होंने उन्हें चुनकर यहां तक पहुंचाया है. 

author-image
Mohit Saxena
New Update

मेयर उम्मीदवार बनने के बाद ऋतू तावड़े ने कहा कि वह लोगों का धन्यवाद करती हैं. जिन्होंने उन्हें चुनकर यहां तक पहुंचाया है. 

भाजपा की पार्षद ऋतू तावड़े को बीएमसी के मेयर पद का उम्मीदवार चुना गया है.  वहीं डिप्टी मेयर पद के लिए महायुती ने शिवसेना के नेता संजय घड़ी को अपना प्रत्याशी  बनाया है. नामों की घोषणा के बाद दोनों नेताओं ने मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है. मेयर उम्मीदवार बनने के बाद ऋतू तावड़े ने कहा कि वह लोगों का धन्यवाद करती हैं. जिन्होंने उन्हें चुनकर यहां तक पहुंचाया है. 

Advertisment

सार्वजनिक जगहों पर कब्जा कर चुके हैं

उन्होंने साफ कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता उनका अवार्ड रहेगा और इसके साथ-साथ मुंबई के हर नागरिक की सेवा करना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा. ऋतू तावड़े ने भाजपा के उस संकल्प को भी दोहराया, जिसमें मुंबई में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई थी. उन्होंने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र में यह साफ लिखा था कि जो लोग अवैध तरीके से आकर   फुटपाथों और सार्वजनिक जगहों पर कब्जा कर चुके हैं. उनके खिलाफ सख्त कारवाई   की जाएगी और सख्त कदम उठाए जाएंगे. 

वार्ड नंबर 132 से जीत हासिल की

वहीं महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नीतीश राणे ने इस मौके पर कहा कि मुंबईकरों ने अपना मेयर चुन लिया है और उन्होंने यह तय कर लिया है कि मुंबई के विकास का नेतृत्व कौन सी पार्टी करेगी. नीतीश राणे ने कहा कि बीजेपी ने पहले भी कहा था कि मेयर पद के लिए उसी को मौका मिलना चाहिए जो जय श्री राम कहता हो और मुंबई की जनता ने इस बात को सुना और बीजेपी को म्यनिसिपल कॉरपोरेशन में साफ बहुमत दिया. ऋतू तावड़े के राजनीतिक सफर की बात करें तो वह बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में गिनी जाती है. उन्होंने पहली बार साल 2012 में वार्ड नंबर 127 से चुनाव जीतकर बीएएमसी में एंट्री की थी. इसके बाद साल 2017 के बीएमसी चुनाव में वह वार्ड नंबर 121 से दोबारा चुनी गई. हाल ही में 15 फरवरी 2026 को हुए बीएएमसी चुनाव में उन्होंने वार्ड नंबर 132 से जीत हासिल की. 

BMC Election BJP
Advertisment