मुंबई सेशन कोर्ट परिसर में लगी आग, हताहत की कोई खबर नहीं

मुंबई के कर्मवीर भौरों मार्ग स्थित सेशन कोर्ट परिसर में सोमवार की सुबह अचानक आग गई। आग बुझाने के लिेए 5 दमकल गाड़ियां मौके पर तुरंत पहुंच गई और हालात पर काबू पाया गया।

author-image
saketanand gyan
एडिट
New Update
मुंबई सेशन कोर्ट परिसर में लगी आग, हताहत की कोई खबर नहीं

मुंबई सेशन कोर्ट परिसर में लगी आग (फोटो: ANI)

मुंबई के कर्मवीर भौरों मार्ग स्थित सेशन कोर्ट परिसर में सोमवार की सुबह अचानक आग गई। आग बुझाने के लिेए 5 दमकल गाड़ियां मौके पर तुरंत पहुंच गई और हालात पर काबू पाया गया।

Advertisment

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) आपदा नियंत्रण के अनुसार, सुबह करीब सात बजे इमारत की तीसरी मंजिल पर आग की लपटें देखी गईं।

घटना की अंतिम रिपोर्ट के अनुसार आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया है। कोर्ट परिसर में आग लगने से किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।

पिछले कुछ दिनों से लगातार मुंबई में आग लगने की घटना सामने आ रही हैं। रविवार को भी लोअर परेल इलाके में शिवशक्ति इंडस्ट्रियल स्टेट में आग लग गई थी।

29 दिसंबर को कमला मिल्स में आग लगने के बाद मुंबई में आग लगने की यह छठी घटना है। कमला मिल्स हादसे में 14 लोगों की जान चली गई थी।

शनिवार को ही मुंबई के कांजुरमार्ग स्थित सिनेविस्टा स्टूडियो में भीषण आग लगने की घटना सामने आई, जिसमें पूरा स्टूडियो जलकर खाक हो गया था।

भारत की औद्योगिक राजधानी में पिछले एक सप्ताह के अंदर अंधेरी वेस्ट के मरोल में आग लगी थी, जिसमें एक परिवार के चार लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा मुंबई सेंट्रल और लोअर परेल में ही एक और आग लगने की घटना हुई थी।

और पढ़ें: मुंबई में पूर्व शिवसेना पार्षद अशोक सावंत की चाकू घोंपकर हत्या

Source : News Nation Bureau

Fire mumbai session court Mumbai Fire mumbai
      
Advertisment