महाराष्ट्र: लोनावला के जंगलों में मिला 22 साल के कपल के निवस्त्र शव, इंजीनियरिंग के थे छात्र
महाराष्ट्र लोनावाला में सोमवार को आईएनएस शिवाजी इलाके के करीब एक सुनसान स्थान से दो स्टूडेंट्स के शव बरामद हुए हैं।
नई दिल्ली:
महाराष्ट्र लोनावाला में सोमवार को आईएनएस शिवाजी इलाके के करीब एक सुनसान स्थान से दो स्टूडेंट्स के शव बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, अज्ञात लोगों ने 22 साल के एक युवक और उसकी महिला मित्र को निवस्त्र कर धारधार हथियार से हत्या कर दी। दोनों के हाथ भी बंधे हुए थे।
इसे भी पढ़ें: ताज होटल से कूद कर युवक ने दी जान, फोन पर रिकॉर्ड किया वीडियो
शव के पास से दोनों के पहचान पत्र भी मिले। दोनों की पहचान सार्थक बाघचोरे और श्रुति डुंबरे के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार दोनों छात्र सिंहाड इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट थे। मैकेनिकल इंजीनियरिग कर रहा सार्थक अहमदनगर के राहौरी का रहने वाला था, वहीं कंप्यूटर इंजीनियरिंग कर रही श्रुति पुणे के ओतूर की रहने वाली थी।
Pune: Man & woman, both 22-yr old, found dead in forest area of Lonavla yesterday; case filed against unknown persons pic.twitter.com/BWcre3lJMc
— ANI (@ANI_news) April 4, 2017
मामला लोनावला पुलिस स्टेशन में आईपीसी धारा 302 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि श्रुति ने अपने हॉस्टल में बताया कि वो अपने दोस्त के साथ जा रही है। और देर से वापस आएगी।'
इसे भी पढ़ें: आईपीएल 10: किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलेंगे ईशांत शर्मा
घटनास्थल के पास से ही यवक की बाइक भी बरामद हुई। असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर एएम सबले ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों स्टूडेंट के मोबाइल फोन गायब हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि किसी ने धन और कीमती चीजों के लिए इन पर हमला किया और बाद में इनकी हत्या कर दी।
इसे भी पढ़ें: क्या कोहली की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के सामने कमजोर पड़ जाएगी
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में आज लगी है जबरदस्त भीड़, जानें इसका इतिहास
-
Jyotish Upay: आधी रात में भूत-प्रेत के डर से बचने के लिए मंत्र और उपाय
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि