अशोक अर्जुन राव को मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया

कांग्रेस ने अमरजीत सिंह मनहास को मुंबई इकाई की समन्वय समिति का प्रमुख, सुरेश शेट्टी को घोषणापत्र और प्रचार समिति का प्रमुख और चंद्राकात हंदोरे को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से मुंबई इकाई का प्रभारी बनाया गया है.

कांग्रेस ने अमरजीत सिंह मनहास को मुंबई इकाई की समन्वय समिति का प्रमुख, सुरेश शेट्टी को घोषणापत्र और प्रचार समिति का प्रमुख और चंद्राकात हंदोरे को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से मुंबई इकाई का प्रभारी बनाया गया है.

author-image
Ravindra Singh
एडिट
New Update
Congress Election Committee formed for Kerala assembly elections

कांग्रेस ( Photo Credit : सांकेतिक चित्र)

कांग्रेस ने अशोक अर्जु्न राव जगताप को पार्टी की मुंबई इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है. इसके साथ ही चरण सिंह सापरा को मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री आरिफ नसीम खाम को चुनाव अभियान समिति का प्रमुख बनाया गया है. कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन पदाधिकारियों की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की.

Advertisment

जगताप पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा के करीबी माने जाते हैं. वह महाराष्ट्र विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य भी रहे हैं. कांग्रेस ने अमरजीत सिंह मनहास को मुंबई इकाई की समन्वय समिति का प्रमुख, सुरेश शेट्टी को घोषणापत्र और प्रचार समिति का प्रमुख और चंद्राकात हंदोरे को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से मुंबई इकाई का प्रभारी बनाया गया है. महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट की अगुवाई में मुंबई के लिए स्कीनिंग एवं रणनीति समिति भी बनाई गई है.

Source : News Nation Bureau

Ashok Arjun Rao Ashok Arjun Rao appointed as Mumbai congress President Mumbai congress President
      
Advertisment