मुंबई शर्मसार, 4 साल की मासूम से गैंगरेप कर दफनाया, 3 गिरफ्तार

4 वहशी लोगों ने मुंबई के भयांदर इलाके में पहले तो चार साल की मासूम के साथ गैंगरेप किया फिर उसे दलदल में दफन कर दिया। मुंबई पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

4 वहशी लोगों ने मुंबई के भयांदर इलाके में पहले तो चार साल की मासूम के साथ गैंगरेप किया फिर उसे दलदल में दफन कर दिया। मुंबई पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
मुंबई शर्मसार, 4 साल की मासूम से गैंगरेप कर दफनाया, 3 गिरफ्तार

मुंबई में 4 साल की मासूम से गैंगरेप

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई एक बार फिर शर्मसार हुई है। जहां 4 वहशी लोगों ने पहले तो चार साल की मासूम के साथ गैंगरेप किया फिर उसे दलदल में दफन कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक अब भी फरार है।

Advertisment

पूरी वारदात मुंबई के बाहरी इलाके भयांदर इलाके की है। मासूम बच्ची 9 जनवरी से आजाद नगर स्थित अपने घर से लापता थी। मासूम के लापता होने के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद बच्ची का शव घर के पास ही दलदल में दफन किया हुआ मिला है।

पुलिस ने लाश जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ रेप की पुष्टि हुई है और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।

पुलिस ने बताया, 'एक आरोप ने बच्ची के मिठाई का लालच दियाया था। इसके बाद बच्ची के तय जगह पर ले जाया गया, जहां तीन और लोग इंतजार कर रहे थे। बाद में बच्ची के साथ गैंगरेप किया गया। गैंगरेप के बाद बच्ची की हत्या कर दी गई। फिर बाद में बच्ची को दलदल में ही दफना दिया गया।'

पुलिस के मुताबिक उस बच्ची का गैंगरेप और हत्या करने के बाद चारों आरोपी पास में एक रेस्तरां में मछली और चावल खाने चले गए थे।

पुलिस का मानना है कि मुख्य आरोपी बच्ची के परिवार का परिचित था। 4 आरोपी मजदूर हैं। पुलिस चौथे आरोपी को ढूंढ़ने के लिए तलाशी अभियान चला रही है।

Source : News Nation Bureau

Mumbai Police mumbai Gang rape
      
Advertisment