भाईदूज पर पत्नी ने की मायके जाने की जिद, पति ने उड़ेल दिया एसिड

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में एक विवाहिता पर उसके ही पति ने तेजाब से हमला कर दिया.

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में एक विवाहिता पर उसके ही पति ने तेजाब से हमला कर दिया.

author-image
Yogendra Mishra
New Update
भाईदूज पर पत्नी ने की मायके जाने की जिद, पति ने उड़ेल दिया एसिड

एसिड अटैक।( Photo Credit : फाइल फोटो)

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में एक विवाहिता पर उसके ही पति ने तेजाब से हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि आगर मालवा जिले के सुसनेर थाना क्षेत्र के मेहतपुर ग्राम में एक महिला भाई दूज के मौके पर अपने मायके जाने की जिद कर रही थी. जिसके बाद उसके पति ने गुस्से में आकर उस पर एसिड अटैक कर दिया. दरअसल भाई दूज पर पत्नी के मायके जाने को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था. रात में महिला घर में सो रही थी. जिस पर आरोपी पति ने उस पर एसिड फेंक दिया. महिला को गंभीर हालत में उज्जैन रेफर किया गया है. आरोपी पति दूध बेंचता है.

Advertisment

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में आज होने वाली योगी कैबिनेट की बैठक स्थगित

सुसरेन थाना प्रभारी विवेक कनौजिया ने बताया कि ग्राम मेहतपुर निवासी एक महिला भाईदूज के त्योहार पर अने मायके जाना चाहती थी. लेकिन उसका पति माऊ सिंह उसे नहीं भेजना चाहता था. जिसके कारण दंपति के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था. सोमवार की रात इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया.

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर हिंसा के मृतक आरोपी की प्रतिमा स्थापित, पिता ने दी धर्म परिवर्तन की चेतावनी, जानें क्यों

जिसमें रात के ढाई बजे गुस्से में आकर पति ने अपनी पत्नी पर एसिड फेंक दिया. इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. पीड़ित महिला को प्राथमिक उपचार के बाद उज्जैन रेफर किया गया है. घटना की जानकारी होने पर सुसनेर पुलिस ने धारा 307 व 326A में मामला दर्ज कर लिया है.

यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए ये है सबसे बड़ी खबर, अब प्रमाण पत्र ठीक कराने में नहीं होगी परेशानी

आरोपी पति माउसिंह फरार बताया जा रहा है. घर में एसिड कहां से आया इस के बारे में जानकारी मिली है कि डेयरी के काम में आरोपी उसे इस्तेमाल करता था. उसने यही एसिड उठाकर अपनी पत्नी पर उड़ेल दिया.

Source : न्यूज स्टेट ब्यूरो

hindi news latest-news Madhya Pradesh News Update Bha Dooj
Advertisment