logo-image

पर्यटन कैबिनेट का पुर्नगठन, अध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान

समिति के अध्यक्ष मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे. प्रमुख सचिव, पर्यटन इस समिति के भार-साधक सचिव होंगे.

Updated on: 19 Nov 2020, 10:17 AM

भोपाल:

मध्य प्रदेश में पर्यटन मामलों के लिये पूर्व से गठित मंत्रि-परिषद समिति (पर्यटन कैबिनेट) का पुनर्गठन किया गया है. समिति के अध्यक्ष मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होंगे. प्रमुख सचिव, पर्यटन इस समिति के भार-साधक सचिव होंगे. 

आधिकारिक तौर पर बुधवार को दी गई जानकारी में बताया गया है कि पर्यटन मंत्रि-परिषद समिति में लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री गोपाल भार्गव, वन मंत्री कुंवर विजय शाह, वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री जगदीश देवड़ा, आदिम-जाति कल्याण एवं अनुसूचित-जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह मांडवे, पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह सिसोदिया और पर्यटन, संस्कृति एवं आध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर सदस्य होंगी.