प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ भारत के सपने को साकार करें : शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत के निर्माण के सपने को साकार करने में सभी से जुटने का आह्वान किया है.
नई दिल्ली:
देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को 70वें जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के तमाम नेताओं ने शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत के निर्माण के सपने को साकार करने में सभी से जुटने का आह्वान किया है. प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कई तरह के कार्यक्रमों के आयोजन किए जा रहे हैं.
मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज 'पोषण महोत्सव' का शुभारंभ करूंगा. बच्चों को सुपोषित कर स्वस्थ मध्यप्रदेश के माध्यम से स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना हरसंभव योगदान देंगे. आइये, प्रधानमंत्री के स्वस्थ भारत के निर्माण के सपने को साकार करने में जुट जाएं.
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, सम्पूर्ण विश्व में भारत का मस्तक ऊंचा करने वाले, गरीबों, शोषितों एवं वंचितों की प्रगति के लिए सर्वस्व समर्पित करने वाले भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं मंगलकामनाएं.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य