MP Crime: गर्लफ्रेंड का मर्डर और लाश के साथ रेप करने वाला आरोपी मुंबई से गिरफ्तार, कहा- प्रेमिका की आत्मा से माफी मांगता हूं

MP Crime: एमपी पुलिस ने मुंबई से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम पीयूष है. लड़के पर अपनी प्रेमिका के मर्डर और उसकी लाश के साथ रेप का आरोप है.

MP Crime: एमपी पुलिस ने मुंबई से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम पीयूष है. लड़के पर अपनी प्रेमिका के मर्डर और उसकी लाश के साथ रेप का आरोप है.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
police File

File Photo: (AI)

MP Crime: मध्य प्रदेश के इंदौर में एमबीए छात्रा के मर्डर मामले में नया अपडेट सामने आया है. पुलिस ने आरोपी प्रेमी पीयूष को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाले कई खुलासे किए हैं. पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद उसने शव के साथ दरिंदगी की और फिर मुंबई भाग गया. वह मुंबई और पनवेल सहित अलग-अलग इलाकों में छिपता-फिरता रहा.  

Advertisment

आरोपी ने किया चौंकाने वाला दावा

पूछताछ के दौरान, आरोपी ने बताया कि उसे हत्या के बाद पछतावा हो रहा था. लड़की की आत्मा से वह माफी मांगना चाहता था. उसने इसके लिए इंटरनेट और यूट्यूब पर कथित रूप से तांत्रिक क्रियाओं से जुड़े वीडियो देखे. वीडियो देखकर वह मुंबई के एक सूनसान इलाके में गया और तांत्रिक क्रियाओं से मृतका की आत्मा से संपर्क करने की कोशिश की. पुलिस अफसरों का कहना है कि इन दावों की भी जांच की जा रही है. 

शादी करने से मना कर रही थी मृतका

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतका और आरोपी एक ही कॉलेज में पढ़ते थे. दोनों के बीच संबंघ थे. लड़का लड़की से शादी करना चाहता था लेकिन लड़की इस बात को टाल रही थी और रिलेशन खत्म करना चाहती थी. इसी बात पर दोनों के बीच तनाव बढ़ गया. 

इस वजह से लड़की का किया मर्डर

मर्डर वाले दिन, आरोपी ने मृतका को अपने घर बुलाया था. दोनों बातचीत कर रहे थे. इस दौरान आरोपी ने मृतका के फोन में एक बेटिंग और चैटिंग ऐप देखा, जिस वजह से उसे शक हुआ कि लड़की दूसरे युवक के संपर्क में है. इसी वजह से गुस्से में आकर आरोपी ने लड़की का गला दबाकर उसे मार डाला. उसने फिर लाश के साथ दुष्कर्म भी किया और मौके से भाग गया.

मृतका के परिजनों ने 12 फरवरी को लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी लेकिन घटना का खुलासा 13 फरवरी को हुआ था, वह भी तब, जब आसपास रहने वाले लोगों को कमरे से बदबू आई. पुलिस ने इसके बाद मामले की जांच शुरू की और कुछ ही दिनों में आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया.  

mp crime
Advertisment