MP : बीजेपी के कार्यकर्ता समागम में पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह करेंगे शिरकत

इसी दिशा में बीजेपी ने मंगलवार को यहां के जम्बूरी मैदान में कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन करने जा रही है।

author-image
kunal kaushal
एडिट
New Update
MP : बीजेपी के कार्यकर्ता समागम में पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह करेंगे शिरकत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फोटो - ट्विटर)

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो चली हैं। इसी दिशा में बीजेपी ने मंगलवार को यहां के जम्बूरी मैदान में कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन करने जा रही है। इस आयोजन के दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक समागम होने का दावा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी शिरकत कर रहे हैं।

Advertisment

भाजपा प्रदेश कार्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर भोपाल के जम्बूरी मैदान में होने वाले राजनैतिक कार्यकर्ता समागम 'कार्यकर्ता महाकुंभ' के लिए 'अटल महाकुंभ परिसर' सजकर तैयार है।

आयोजन स्थल का रविवार देर शाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिह तोमर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने जायजा लिया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिह ने कहा, 'महाकुंभ कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का नया संचार करेगा। वर्ष 2008 और 2013 में भी हमने महाकुंभ का आयोजन कर विजय प्राप्त की थी। इस बार भी कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारी में जुटे हैं। चुनौती बड़ी है, कार्यक्रम बड़ा है इस दृष्टि से हमारी तैयारी भी बड़ी है।'

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिह ने बताया कि कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रदेश की 230 विधानसभाओं के 65,000 से अधिक मतदान केंद्रों से कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह महाकुंभ विचार, तकनीक एवं संख्या की दृष्टि से अनोखा आयोजन है।

Source : IANS

BJP Worker PM modi mp election BJP Meeting
      
Advertisment