ग्वालियर: इंजेक्शन लगाने के बाद 50 गर्भवती महिलाएं हुई बीमार (फाइल फोटो)
मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित कमलाराजे अस्पताल के प्रसूति वार्ड में रविवार को इंजेक्शन लगाने के बाद 50 महिलाओं की हालत बिगड़ गई। महिलाओं ने ठंड लगने और बुखार की शिकायत की। पांच महिलाओं की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती किया गया।
पीड़ित महिलाओं के परिजनों ने बताया है कि रविवार रात लगभग 9.30 बजे उन्हें एंटी बायोटिक इंजेक्शन लगाया गया, जिसके कुछ देर बाद महिलाओं ने ठंड लगने की शिकायत की और उन्हें बुखार हो गया। चिकित्सकों को इसके बारे में बताया गया, लेकिन उन्हें कुछ देर इंतजार करने को कहा गया।
Gwalior (MP): Over 50 pregnant women,some of whom who just gave birth allegedly fell ill after receiving antibiotic injections in a hospital pic.twitter.com/inBG87qhNT
— ANI (@ANI) October 30, 2017
महिलाओं की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हालात और बिगड़ने पर चिकित्सक हरकत में आए। पांच महिलाओं की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया।
अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संजय चंदेल ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि महिलाओं को एम्पीसिलीन इंजेक्शन लगाया गया था, जिसके चलते महिलाओं की तबियत बिगड़ी। मामले की जांच की जाएगी।
और पढ़ें: अमेरिका की 92 फीसदी सड़कें खस्ता हालत में: शिवराज
Source : News Nation Bureau