मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष कटारे का निधन, सोनिया ने जताया शोक

मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को निधन हो गया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनके निधन पर दुख जताया है।

मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को निधन हो गया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनके निधन पर दुख जताया है।

author-image
pradeep tripathi
एडिट
New Update
मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष कटारे का निधन, सोनिया ने जताया शोक

मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को निधन हो गया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनके निधन पर दुख जताया है।

Advertisment

प्रदेश के भिंड जिले की अटेर विधानसभा सीट से विधायक सत्यदेव कटारे बीमारी के लिए इलाज के लिए न्यूयॉर्क भी गए थे। इसके बाद उनकी सेहत में कुछ सुधार भी आया था। लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और उन्हें मुंबई के हीरानंदनी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया।

अपने शोक संदेश में सोनिया ने कहा कि एक समर्पित राजनीतिक कार्यकर्ता के तौर पर कटारे ने लोक सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कटारे के परिवार को भेजे संदेश में कहा, ‘कटारे के निधन से न सिर्फ कांग्रेस पार्टी, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश को अपूरणीय क्षति हुई है।’ लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी कटारे के निधन पर शोक प्रकट किया है।

सुमित्रा ने कहा, ‘‘मुझे श्री सत्यदेव कटारे के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक कार्य को समर्पित किया। उन्होंने राजनीति और अपने क्षेत्र के लोगों के लिए लंबे समय तक काम किया। उनके निधन से मध्य प्रदेश को अपूरणीय क्षति हुई है। मैं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती हूं।’’ कटारे का लम्बी बीमारी के बाद आज मुम्बई के एक अस्पताल में निधन हो गया।

Source : News Nation Bureau

Leader of Opposition Sonia Gandhi Satyadev Katare
Advertisment