/newsnation/media/post_attachments/images/2018/03/10/35-leapord.jpg)
रहवासी कॉलोनी में घुसा तेंदुआ (वीडियो ग्रैब)
मध्यप्रदेश के इंदौर में जंगल की ओर से आया तेंदुआ रहवासी कॉलोनी में घुस गया। यहां पर तेंदुए ने करीब 4 घंटे तक उत्पात मचाया और 4 घरों में घुसा जिसके बाद वन विभाग की टीम उसे पकड़ने में कामयाब रही।
शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे वन विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल लगाया। उसे घर से निकालने के बाद जाल में बंद करने से पहले ही तेंदुए ने छलांग लगाकर सीधे रेस्क्यू टीम के प्रभारी आरसी चौबे पर हमला कर दिया।
#WATCH: Leopard strays into residential area in Indore, injures 3 people. #Madhya Pradesh (09.03.2018) pic.twitter.com/70jw2bg3Fs
— ANI (@ANI) March 10, 2018
और पढ़ें: प्रधानमंत्री आवास के पास पुलिसकर्मी ने गोली मारकर आत्महत्या की
तेंदुए के हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, इसके बाद तेंदुआ एक घर में जाकर बैठ गया।
वन विभाग ने उसे बेहोश करने के लिए फायर किया। इसके बाद टीम को लगा कि तेंदुआ बेहोश हो गया है, जैसे ही टीम उसे पकड़ने गई इसी दौरान तेंदुए ने एसडीओ आरएन सक्सेना पर हमला कर दिया।
जद्दोजहद के बाद तेंदुए को करीब 2 बजे काबू में लेकर इंदौर के चिड़ियाघर में शिफ्ट किया गया। गंभीर रूप से घायल दोंनों अधिकारियों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
और पढ़ें: ब्याज न दे पाने पर दलित महिला को जिंदा जलाने की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार
Source : News Nation Bureau