'जल महोत्सव' के प्रचार-प्रसार में सोशल मीडिया का खूब हो रहा इस्तेमाल
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में नर्मदा सागर बांध के पास बनाए गए हनुवंतिया टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में इन दिनों जल महोत्सव चल रहा है।
भोपाल:
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में नर्मदा सागर बांध के पास बनाए गए हनुवंतिया टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में इन दिनों जल महोत्सव चल रहा है। इस महोत्सव के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया का भरपूर इस्तेमाल किया जा रहा है।
राज्य पर्यटन विकास निगम के मुताबिक, हनुवंतिया जल-महोत्सव के लिए फेसबुक पेज, ट्विटर, यूट्यूब, गूगल प्लस, इंस्टाग्राम और पिंटरेस्ट पर भी जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। साइट्स पर प्रतिदिन नई जानकारी अपलोड और अपडेट की जा रही है।
निगम के मुताबिक, पर्यटक और सोशल मीडिया से जुड़े लोग फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, गूगल प्लस और इंस्टाग्राम पर 'जल-महोत्सव' की सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि दूसरे जल-महोत्सव हनुवंतिया को सोशल मीडिया के जरिए दो लाख 85 हजार से अधिक लोगों से हिट्स मिले हैं। इनमें सर्वाधिक एक लाख 86 हजार ट्विटर पर ट्वीट इंप्रेशंस, फेसबुक पर 46 हजार 850 पोस्ट रीच, गूगल प्लस पर आठ हजार 964 व्यूज और इंस्टाग्राम पर 11 हजार 262 लाइक्स मिले हैं।
हनुवंतिया टापू पर एक महीने तक चलने वाले इस महोत्सव में विविध रोमांचक और साहसिक गतिविधियां की जा रही हैं। पर्यटकों के लिए निमाड़ और मालवा अंचल में प्रचलित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: किसानों लिये मध्यप्रदेश की सब्ज़ी मंडियों में कैश वैन की मिलेगी सुविधा
ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश के धार में ठंड के कारण स्कूलों के समय में बदलाव
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय