New Update
/newsnation/media/post_attachments/images/2019/06/23/aaj-ki-badi-khabar-85-5-10.jpg)
भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान की तैयारियों को लेकर 23 जून को भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुबह 11 बजे बैठक आयोजित होगी. बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे. बैठक में कोर ग्रुप, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, सांसद, संगठन मंत्री, जिला सदस्यता के प्रभारी, सह प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ, विभाग एवं प्रकल्पों के प्रदेश संयोजक शामिल होंगे.
Advertisment
Source : News Nation Bureau