मध्यप्रदेश : जामनी नदी में यात्रियों से भरी बस गिरी, 20 लोग घायल

एक निजी यात्री बस के सूखी जामनी नदी में गिर जाने से उसमें सवार चार महिलाओं समेत 20 यात्री घायल हो गये, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

एक निजी यात्री बस के सूखी जामनी नदी में गिर जाने से उसमें सवार चार महिलाओं समेत 20 यात्री घायल हो गये, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

author-image
vineet kumar1
एडिट
New Update
मध्यप्रदेश : जामनी नदी में यात्रियों से भरी बस गिरी, 20 लोग घायल

प्रतीकात्मक चित्र

मध्यप्रदेश में जिला मुख्यालय से करीब 75 किलोमीटर दूर टीकमगढ़-झांसी मार्ग पर एक निजी यात्री बस के सूखी जामनी नदी में गिर जाने से उसमें सवार चार महिलाओं समेत 20 यात्री घायल हो गये, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

Advertisment

पृथ्वीपुर के पुलिस थाना प्रभारी सी. एल. परिहार ने बताया, ‘चन्दपुरा के समीप जामनी नदी पर बने सेवारी पुल से सुबह चार बजे के आसपास एक बस करीब 15 फुट नीचे नदी में गिर गई। इससे बस में सवार 20 यात्री घायल हो गये, जिनमें नौ वर्षीय एक लड़की सहित चार महिलाएं शामिल हैं। सभी घायल टीकमगढ़ जिले के निवासी हैं।’

उन्होंने कहा कि घायलों में एक की गम्भीर स्थिति को देखते हुये उसे झांसी मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि शेष घायलों को पृथ्वीपुर चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी।

यह भी पढ़ें : पाक की सलाह- चुनावी बहस में हमें न घसीटें, अपने दम पर लड़े चुनाव

परिहार ने बताया कि हादसे के वक्त उक्त बस झांसी (उत्तरप्रदेश) से खरगापुर (मध्यप्रदेश) जा रही थी और उसमें लगभग 65 यात्री सवार थे।

उन्होंने कहा कि चालक का वाहन पर नियंत्रण खोने के कारण यह बस 15 फीट नीचे नदी में पत्थरों पर जा गिरी। सूखे के कारण नदी में पानी नहीं है, अन्यथा यह बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।

परिहार ने बताया कि घटना के बाद चालक सहित बस स्टाफ फरार हो गया। पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।

और पढ़ें: पूर्व सेनाध्यक्ष का खुलासा: अय्यर के घर पर हुई थी पाक नेता की बैठक

Source : News Nation Bureau

20 passengers injured madhya-pradesh Bus falls in gorge
Advertisment