मध्य प्रदेशः 18 महिलाओं को दिया गया 'अभिव्यक्ति मां तुझे प्रणाम' का सम्मान

मध्य प्रदेश में महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कई अभिव्यक्ति चलाई जा रही हैं। दरअसल, उज्जैन के श्री शेषशायी कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के संयुक्त आयोजन में रविवार को एमपी की 18 नारी शक्तियों को सम्मानित किया गया।

मध्य प्रदेश में महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कई अभिव्यक्ति चलाई जा रही हैं। दरअसल, उज्जैन के श्री शेषशायी कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के संयुक्त आयोजन में रविवार को एमपी की 18 नारी शक्तियों को सम्मानित किया गया।

author-image
desh deepak
एडिट
New Update
मध्य प्रदेशः 18 महिलाओं को दिया गया  'अभिव्यक्ति मां तुझे प्रणाम' का सम्मान

18 महिलाओं को दिया गया 'अभिव्यक्ति मां तुझे प्रणाम' का सम्मान

मध्य प्रदेश में महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कई अभिव्यक्ति चलाई जा रही हैं। दरअसल, उज्जैन के श्री शेषशायी कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के संयुक्त आयोजन में रविवार को एमपी की 18 नारी शक्तियों को सम्मानित किया गया। सभी 18 नारी शक्तियों को 'अभिव्यक्ति मां तुझे प्रणाम' सम्मान से नवाजा गया।

Advertisment

इन सभी 18 नारियों को एक छोटे से शहर और गांव से निकलकर अपने कार्य क्षेत्र में लोहा मनवाने के लिए इस सम्मान से सम्मानित किया गया।

जिन महिलाओं को इस साल 'अभिव्यक्ति मां तुझे प्रणाम' का सम्मान मिला है उन महिलाओं में सरला राजोरिया (मानव संस्कार सेवा), पूनम भाटी (सेवा), सुप्रिया शर्मा (पत्रकारिता), डॉ इंदुसिंह (चिकित्सा सेवा), स्नेहा कोलन (उच्च शिक्षा), हेमलता तोमर (समाज सेवा), प्रियंका पांडेय (पत्रकारिता), संध्या विश्व (काव्य विधा), पुष्पा रघुवंशी–श्रीमती सरोज रघुवंशी (शौर्य एवं साहस), श्रीमती रिंकू शर्मा (सौंदर्य संगोष्ठियों में राष्ट्रीय भागीदारी) राजकुमारी मालपानी (सेवा), प्रतिभा शर्मा (साहित्य सेवा), किरण दुबे (हिंदी सेवा), गीता शर्मा (विदेश में हिंदी सेवा), निकिता धाकड़ (राजस्व सेवा) पूजा पोरवाल (पायलेट) बिंदु काठेड़, सीमा मालपानी (नारी जागरूकता), श्रीमती सुशीला पाल (वकालत) के नाम शामिल हैं।

अभिव्यक्ति अध्यक्ष सीमा शर्मा एवं सचिव सारिका शर्मा ने बताया कि पिछले साल (2017) अभिव्यक्ति की ओर से 12 महिलाओं को इस सम्मान से सम्मानित किया गया था।

साल 2018 में 18 महिलाओं का चयन किया था। जिसके बाद इन सभी नारियों को उनकी विधा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित करने का फैसला लिया गया था।

और पढ़ेंः J&K: सेना ने ढेर किये 13 आतंकी, 3 जवान शहीद, अलगाववादियों ने बुलाया बंद

Source : News Nation Bureau

News in Hindi women Ujjain MP awards excellent awards to 18 women
      
Advertisment