जबलपुर के सिहोरा में दुर्गा मंदिर में दो पक्षों के बीच कहासुनी, मारपीट के बाद मचा बवाल, तनाव बढ़ा

Jabalpur Durga Mandir: जबलपुर जिले के सिहोरा में आजाद चौक पर दुर्गा मंदिर में आरती के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद ने बड़ा रूप ले लिया. मंदिर परिसर में एक युवक के साथ मारपीट और ग्रिल में तोड़फोड़ के बाद इलाके में तनाव फैल गया.

Jabalpur Durga Mandir: जबलपुर जिले के सिहोरा में आजाद चौक पर दुर्गा मंदिर में आरती के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद ने बड़ा रूप ले लिया. मंदिर परिसर में एक युवक के साथ मारपीट और ग्रिल में तोड़फोड़ के बाद इलाके में तनाव फैल गया.

author-image
Mohit Saxena
New Update
riot

Jabalpur Curfew News: जबलपुर जिले के सिहोरा में देर रात हालात बिगड़ गए. वार्ड क्रमांक 5 आजाद चौक स्थित दुर्गा मंदिर में आरती के समय दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई. इसके बाद विवाद काफी बढ़ गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहस इतनी बढ़ी कि मंदिर परिसर में ही एक युवक के साथ मारपीट होने लगी. इसके बाद विवाद बढ़ गया. गुस्साए लोगों ने मंदिर की ग्रिल में तोड़फोड़ शुरू कर दी. घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला. स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए. इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. आसपास की दुकानों को एहतियातन बंद कर दिया गया. 

Advertisment

आजाद चौक इलाके में पत्थरबाजी की घटना सामने आई

जबलपुर जिले के सिहोरा के आजाद चौक इलाके में पत्थरबाजी की घटना सामने आई है. इसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए. इस दौरान वीडियो में कुछ लोग घरों और राहगीरों पर पत्थर फेंकते दिखाई दे रहे हैं. कथित तौर पर आसपास की एक इमारत की छत से भी पत्थरबाजी किए जाने की बात सामने आई है. घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस ने कई संदिग्धों को पकड़ा है. सिहोरा थाने में पूछताछ हो रही है. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है. 

हालात काबू से बाहर हो गए

हालात बिगड़ता देख पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया. सिहोरा समेत आसपास के कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. यहां पर हालात काबू से बाहर हो गए. इसे देखकर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े. इसके बाद भीड़ को तितर-बितर किया गया. सुरक्षा एजेंसियों के जवान भी तैनात हो गए. इस दौरान पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया. 

15 से अधिक संदिग्ध हिरासत में लिए 

मध्य प्रदेश के जबलपुर के SP संपत उपाध्याय ने बताया, “सीहोरा थाने के आजाद चौक इलाके में 2 बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था. इसमें ईंट-पत्थर को फेंका गया. इस दौरान कोई गंभीर रूप से  घायल नहीं हुआ, न ही कोई बड़ा नुकसान हुआ है. पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है. यहां पर हालात काबू कर लिया गया है. 15 से ज्यादा संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. CCTV की सहायता से जांच के बाद FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी.”

ये भी पढ़ें: लखनऊ से मेरठ जा रही वंदे भारत पर पथराव, मोहन भागवत भी इसी ट्रेन में कर रहे थे सफर

madhya pradesh riot
Advertisment