गोकलपुर बाल सुधार गृह
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के एक बाल सुधार गृह से 10 बच्चे गार्ड पर हमला कर भाग गए। बताया जा रहा है कि एक होम गार्ड जवान 10 बच्चों को उनके रूम से निकालकर नहलाने के लिए ले गया था। इसी दौरान बच्चों ने जवान पर हमला कर दिया और फरार हो गए।
गोकलपुर बाल सुधार गृह ने इसकी सूचना रांझी पुलिस स्टेशन को दी। पुलिस ने इलाकों से लगी सीमाओं को सील कर दिया है। हालांकि फरार बच्चों को अभी तक नहीं पकड़ा जा सका है। फरार हुए बच्चों की उम्र 16 से 18 साल के बीच है।
Jabalpur (Madhya Pradesh): 10 children between the age 16-18 flee from juvenile home in Gokalpur locality after allegedly attacking guard. pic.twitter.com/YALYl95LkL
— ANI (@ANI_news) December 9, 2016
इससे पहले भी 6 बच्चे जबलपुर के बाल सुधार गृह से फरार हो चुक हैं। सभी फरार नाबालिग बच्चों पर जघन्य अपराध का मामला दर्ज है।