मध्यप्रदेश:नाभा जेल से भागा गैंगस्टर नीटा इंदौर में गिरफ्तार
पंजाब की नाभा जेल से भागे 6 कैदियों में से एक कुलप्रीत सिंह देवल उर्फ नीटा मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
नई दिल्ली:
पंजाब की नाभा जेल से भागे 6 कैदियों में से एक कुलप्रीत सिंह देवल उर्फ नीटा मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। नीटा की गिरफ्तारी पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। नीटा के साथ एक अन्य कुख्यात अपराधी सुनील कालरा उर्फ शैल्ला को भी गिरफ्तार किया गया जो हत्या, लूट और अन्य संगीन आपराधिक मामलों का आरोपी है।
डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्रा ने कहा,'कुलप्रीत सिंह देवल एवं सुनील कालरा उर्फ शैल्ला पिता सुदर्शन कुमार को खजराना इलाके में स्थित निर्वाणा एम्पायर बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 202 से गिरफ्त में लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस को इनके पास 8 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 92,000 रुपए नकद और अन्य सामान मिला। '
इस गिऱफ्तारी की जानकारी पंजाब पुलिस को दे गई है, जल्द ही दोनों आरोपियों उन्हें सौंप दिया जाएगा।
बता दें कि पिछले साल 25 नवंबर में पंजाब की हाई सेक्योरिटी नाभा जेल से खालिस्तानी आतंकवादी हरमिंदर सिंह मिंटू सहित कुल 6 कैदी फरार हो गए थे। हालांकि मिंटू को 24 घंटे के भीतर दिल्ली के रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया था।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें