27 जनवरी से मुंबई, 3 फरवरी से शिर्डी और लखनऊ के लिए इंदौर से इंडिगो शुरू करेगी फ्लाइट, शेड्यूल जारी
Indore News: इंडिगो एयरलाइंस इंदौर से जल्द ही तीन और फ्लाइट शुरू करने जा रही है. एयरलाइंस शिड्यूल के मुताबिक, इंदौर-मुंबई फ्लाइट 27 जनवरी से शुरू होगी.
इंदौर:
बड़े शहरों और धार्मिक स्थलों से शहर की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए इंडिगो एयरलाइंस इंदौर से तीन और फ्लाइट शुरू करने जा रही है. एयरलाइंस शेड्यूल के मुताबिक, इंदौर-मुंबई फ्लाइट 27 जनवरी से शुरू होगी और इसके बाद शिर्डी और लखनऊ के लिए 3 फरवरी से नई फ्लाइट संचालित की जाएगी. इससे पहले इंडिगो ने 2019 में शिर्डी के लिए सीधी फ्लाइट शुरू की थी, लेकिन ये महज दो महीने ही संचालित हो सकी. अब मुंबई के लिए 4 फ्लाइट शुरू होंगी.
यह रहा शेड्यूल:-
इंदौर- शिर्डी - शिर्डी से सुबह 8 बजे रवाना। इंदौर 9.30 बजे पहुंचेगी। इंदौर से दोपहर 2.40 बजे रवाना होगी.
किराया: 3300 रुपए
लखनऊ- इंदौर से सुबह 9.50 बजे। लखनऊ 11.55 बजे। 12.15 बजे लखनऊ से रवाना होगी.
किराया: 3300 रुपए
मुंबई - इंदौर से सुबह 9.20 बजे रवाना होगी। सुबह 10.50 बजे मुंबई पहुंचेगी।
किराया: 4500 रुपए
17 जनवरी को भोपाल में हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग
17 जनवरी को सूरत से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट की भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी. करीब 172 यात्रियों को ले जा रही इस फ्लाइट में रविवार दोपहर तकनीकी खराबी आ गई थी. फ्लाइट जब हवा में थी तब पायलट को इंजन से कुछ अजीब सी आवाज सुनाई दी और धुआं उठता महसूस हुआ. इसके बाद उसे इमरजेंसी लैंड कराया गया. सभी यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था कर रवाना कर दिया गया था.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी