भोपाल: प्रज्ञा ठाकुर ने वापस लिया नामांकन, कहा नहीं लड़ेंगी चुनाव

मध्य प्रदेश के भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर ने अपना नामांकन वापस ले लिया है.

मध्य प्रदेश के भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर ने अपना नामांकन वापस ले लिया है.

author-image
Yogendra Mishra
एडिट
New Update
भोपाल: प्रज्ञा ठाकुर ने वापस लिया नामांकन, कहा नहीं लड़ेंगी चुनाव

निर्दलीय चुनाव लड़ने वाली प्रज्ञा के साथ साध्वी प्रज्ञा. (फाइल फोटो)

मध्य प्रदेश के भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. लेकिन यह प्रज्ञा ठाकुर भाजपा की प्रत्याशी नहीं हैं. बल्कि यह प्रज्ञा ठाकुर निर्दलीय प्रत्याशी हैं. निर्दलीय प्रज्ञा ठाकुर शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गईं और साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को अपना समर्थन दे दिया.

Advertisment

आपको बता दें कि भजापा ने भोपाल सीट से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मैदान में उतारा है. इसी बीच एक और प्रज्ञा ठाकुर ने मंगलवार को अपना नामांकन किया. एक ही नाम की दो प्रज्ञा के मैदान में आने से भाजपा परेशान हो गई. क्योंकि भाजपा को डर था कि लोग एक ही नाम के दो बटन को देखकर भ्रमित हो जाएंगे.

इसी को देखते हुए भाजपा की प्रज्ञा ठाकुर निर्दलीय प्रज्ञा ठाकुर को घर बुलाया. दोनों प्रज्ञा ने आपस में बात करके तय किया कि निर्दलीय प्रज्ञा ठाकुर भाजपा ज्वाइन करेंगी और अपना समर्थन भाजपा की प्रज्ञा ठाकुर को देंगी. शुक्रवार शाम को निर्दलीय प्रज्ञा ठाकुर ने भाजपा ज्वाइन कर ली . शनिवार को उन्होंने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया. निर्दलीय प्रज्ञा के चुनाव न लड़ने की घोषणा के बाद साध्वी और भाजपा ने चैन की सांस ली.

Source : News Nation Bureau

bjp-news BJP candidate Sadhvi Pragya Thakur Pragya Thakur News Lok Sabha Elections 2019 BJP Candidate News BJP bhopal nomination bhopal
      
Advertisment