अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश के आसार

राज्य में सोमवार सुबह से आसमान पर बादलों के छाने के साथ चल रही हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया है.

राज्य में सोमवार सुबह से आसमान पर बादलों के छाने के साथ चल रही हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया है.

author-image
Dalchand Kumar
एडिट
New Update
अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश के आसार

फाइल फोटो

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में सोमवार की सुबह से आसमान पर बादल छाए हुए हैं, वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है. राज्य में सोमवार सुबह से आसमान पर बादलों के छाने के साथ चल रही हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया है.

Advertisment

यह भी पढ़ें- आकाश विजयवर्गीय की बढ़ी मुश्किलें, कार्यालय में हर्ष फायरिंग को लेकर केस दर्ज

वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बादल बरसे, जिससे तापमान में तो गिरावट आई ही है, साथ में गर्मी का असर भी कम हुआ है. बीते 24 घंटों के दौरान भोपाल में 20.2 मिलीमीटर, धार में 30.5 मिलीमीटर, गुना में 37 मिलीमीटर, दमोह में 64 मिलीमीटर, नरसिंहपुर में 116 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है.

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण आगामी 24 घंटों में राज्य के पूर्वी हिस्से में तेज बारिश हो सकती है, वहीं पूरे प्रदेश में बौछारें पड़ने की संभावना है. 

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री कमलनाथ की OSD प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के खिलाफ केस दर्ज, धमकाने का आरोप

राज्य में मानसून सक्रिय हो गया है. सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री, इंदौर का 22 डिग्री, ग्वालियर का 24.6 डिग्री और जबलपुर का 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30 डिग्री, इंदौर का 31.2 डिग्री, ग्वालियर का 40.6 डिग्री और जबलपुर का 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

यह वीडियो देखें- 

madhya pradesh monsoon heavy rainfall
Advertisment