logo-image

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदर लाल पटवा का निधन, 3 दिन का राजकीय शोक घोषित

मध्यप्रदेश दो बार मुख्यमंत्री रहे सुंदरलाला पटवा का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

Updated on: 28 Dec 2016, 12:51 PM

नई दिल्ली:

मध्यप्रदेश दो बार मुख्यमंत्री रहे सुंदरलाल पटवा का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पटवा 92 वर्ष के थे। पटवा के निधन पर राज्य सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

राज्य में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार पहली बार बनने पर पटवा को मुख्यमंत्री बनाया गया था। पटवा 1980 में एक महीने के लिए जनता पार्टी के सरकार में मुख्यमंत्री रहे थे, उसके बाद 1990 से 1992 तक दूसरी बार बीजेपी से मुख्यमंत्री बने।

पटवा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया। प्रधानमंत्री ने कहा,'वह बहुत ही मेहनती और ईमानदार नेता थे, उनके एमपी सीएम के पद पर रहते हुए किए गए बेहतरीन काम को हमेशा याद किया जाएगा।'

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी पटवा के निधन पर शोक जताया। दिग्विजय सिंह ने कहा,'वह मप्र के कर्मठ बेबाक़ नेता रहे। सुंदर लाल पटवा का निधन मप्र को अपूर्णीय क्षति है।'


एक राजनेता के तौर पर सुंदरलाल पटवा को सख्त कायदों के लिए जाना जाएगा।